Vistaar NEWS

स्वतंत्र भारद्वाज के जेल जाते ही निशु आजाद के घर पर देर रात पत्थरबाजी! पुलिस से मदद की गुहार

Nishu Azad

निशु आजाद के घर पर फायरिंग

Nishu Azad News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता के ऊपर कथित तौर पर हमला करने वाला स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार हो गया है. अब निशु ने पुलिस से एक और शिकायत दर्ज कराई है. निशु ने बताया कि उसके घर पर पथराव किया गया है. इस दौरान निशु आजाद ने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद पथराव की घटना को लेकर बवाल मचा हुआ है.

निशु आजाद ने स्वतंत्र भारद्वाज पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जेल हो गई. अब निशु आजाद ने अपने घर से एक वीडियो बनाते हुए दिखाया है कि उसकी बालकनी में पत्थर और टूटे कांच पड़े हैं, जो पथराव की वजह से बिखरा हुआ है. इतना ही नहीं निशु ने स्वतंत्र के समर्थकों पर गालियां देने और रेप की धमकियां देने का आरोप लगाया है.

जंतर-मंतर से शुरू हुआ था विवाद

बता दें, यह विवाद दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ था. जिसमें निशु आजाद और स्वतंत्र के बीच सोशल मीडिया पर विवाद हो गया. इसी बीत किसी बात को लेकर निशु के पिता से भी स्वतंत्र का झगड़ा हो गया. स्वतंत्र पर आरोप है कि उसने निशु के पिता संजय आजाद पर हमला कर दिया, जिसमें गंभीर चोट आई. इस दौरान 7 टांके लगे. लेकिन इस मामले ने तूल तब पकड़ा. जब स्वतंत्र ने एक पॉडकास्ट के दौरान खुद ही स्वीकार्य किया कि उसने निशु के पिता का सिर फोड़ा और उसे जेल नहीं हुई.

जब स्वतंत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उस दौरान बवाल मच गया, जिसके बाद कई बड़े नेता निशु के परिवार के समर्थन में उतर आए. भारी दबाव के बाद प्रशासन भी हरकत में आया और स्वतंत्र के खिलाफ एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ेंः स्मृति ईरानी को राज्यसभा क्यों नहीं भेजा गया? 2024 की हार के बाद खुद दिया जवाब

पुलिस से मदद की गुहार

स्वतंत्र के जेल जाने के बाद अब निशु के उसके समर्थकों पर आरोप लगाया है कि देर रात घर पर पथराव किया गया है. निशु ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है.

Exit mobile version