Rule Change 1st April: आधार कार्ड, पैन कार्ड से लेकर ATM तक… आज से देश में ये 10 बड़े बदलाव लागू
1 अप्रैल से इन नियमों में किया जाएगा बदलाव
Rule Change 1st April: हर साल अप्रैल की शुरुआत के साथ कुछ नए नियम लागू होते हैं और कुछ पुराने निमयों में बदलाव किया जाता है. 1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है. इस बार भी नए फाइनेंशियल ईयर के साथ कई बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर आपकी सैलरी, टैक्स, यात्रा और बैंकिंग पर सीधा पड़ेगा. इस लेख में एक-एक करके जानते हैं कि आज यानी 1 अप्रैल 2026 (बुधवार) से कौन-कौन से बड़े 10 नियमों में बदलाव किया गया हैं.
1. FASTag महंगा होगा
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई (National Highways Authority of India) ने FASTag के सालाना पास की कीमतों में बढोतरी का ऐलान पहले ही कर दिया था. अब 1 अप्रैल से ये सालाना पास 3,000 रुपये की जगह 3,075 रुपये का हो जाएगा.
2. रेलवे टिकट कैंसिलेशन नियम बदले
अगर ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते है तो आपके लिए इस नियम को जानना बेहद जरूरी है. Indian Railways ने टिकट रद्द करने के नियम अपडेट किए हैं. इसके तहत अब रिफंड पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने टिकट कितनी जल्दी कैंसिल किया है. गौर करने वाली बात ये है कि अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा. यानी कि अगर आप 8 घंटे से कम समय में अगर टिकट कैंसिल करते है तो आपको कोई पैसा वापस नहीं दिया जाएगा.
3. इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव
1 अप्रैल से ITR-3 और ITR-4 भरने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है. अब टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है. पहले ‘फाइनेंशियल ईयर’ और ‘असेसमेंट ईयर’ अलग-अलग होते थे, लेकिन अब केवल एक ‘टैक्स ईयर’ रहेगा.
4. LPG सिलेंडर महंगा
आज से यानी 1 अप्रैल (बुधवार) से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर 7 मार्च के रेट पर स्थिर है.
5. हवाई सफर महंगा
मिडिल ईस्ट के दौरान सबसे बड़ी मार हवाई ईधन यानी टर्बाइन फ्यूल के भाव पर पड़ी है. पहली बार इसकी कीमत दो लाख रुपये प्रतिलीटर के करीब पहुंच गई है. इससे आने वाले समय में हवाई टिकट पर पैसा बढ़ सकता है.
6. ATM से निकासी
अब ATM से सीमित फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे, उसके बाद चार्ज देना होगा. HDFC और PNB जैसे बैंकों ने नियम लागू कर दिया हैं. महानगरों में एचडीएफसी बैंक में 5 निकासी और अन्य जगहों पर 3 निकासी फ्री मिलेंगी. इसके बाद ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपये का चार्ज देना होगा.
ये भी पढ़ें: IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, सिस्टम पर उठाए सवाल, कभी 100 करोड़ के घोटाले के लिए खाई थीं 7 गोली
7.टेक होम सैलरी पर पड़ेगा असर
1 अप्रैल से पूरे देश में नया लेबर कोड लागू हो गया है. इसके तहत पहले के 29 कानूनों को खत्म करते हुए सिर्फ 4 नए लेबर कोड लागू किए गए हैं. नए लेबर कोड के अनुसार कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50 प्रतिशत रखना जारूरी है. ऐसे में पीएफ कंट्रीव्यूशन बढ़ सकता है और टेक होम सैलरी कम हो सकती है.
8. PAN Card के नियम बदले
पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है. अब अगर आप पैन बनवाने लिए जाएंगे, तो सिर्फ आधार कार्ड (Aadhaar Card) से काम नहीं चलेगा, बल्कि आपको इसके लिए अन्य डॉक्यूमेंट भी देना जरूरी होगा.
9. डिजिटल पेमेंट में बदलाव
इन सब से अलग अब डिजिटल पेमेंट में सुरक्षा बढ़ेगी और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. पहले कई बार सिर्फ OTP डालकर पेमेंट पूरा हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अब हर ट्रांजैक्शन के लिए दो तरह की पहचान जरूरी होगी. जैसे- OTP के साथ PIN
10. क्रेडिट स्कोर अपडेट तेजी से होगा
Reserve Bank of India के नए नियम के अनुसार, अब बैंकों को हर हफ्ते लोन से जुड़ी जानकारी अपडेट करनी होगी. इससे आपका क्रेडिट स्कोर जल्दी अपडेट होगा.
ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड को मामा के लड़के के साथ देख बॉयफ्रेंड ने खोया आपा, प्रेमी समझ पिटाई कर दी पिटाई, पड़ गए लेने के देने