गर्लफ्रेंड को मामा के लड़के के साथ देख बॉयफ्रेंड ने खोया आपा, प्रेमी समझ पिटाई कर दी पिटाई, पड़ गए लेने के देने
अमेठी में प्रेमी को मामा के लड़के साथ देखने पर भड़का प्रेमी
UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रेम-प्रसंग को लेकर जमकर बवाल देखने को मिला. मामला मारपीट से लेकर पुलिस तक पहुंच गया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के हथकीला की रहने वाली एक युवती अपने मामा के घर बदलापुर गांव आई हुई थी. इस दौरान वह बाइक से अपने मामा के लड़के साथ बाजार चली गई. बाजार में दोनों खरीदारी कर रहे थे. तभी वहां पर युवती का प्रेमी भी पहुंच गया, जो युवती के मामा के लड़के को प्रेमी समझ बैठा. मामला यहीं से गड़बड़ा गया. युवती के प्रेमी ने मामा के लड़के एक थप्पड़ जड़ दिया. फिर क्या, यहीं से नया विवाद शुरू हो गया, जो हिंसक रूप ले लिया.
मामा के परिजनों ने लाठी-डंडे से कर दी पिटाई
जब प्रेमी युवक ने मामा के लड़के को थप्पड़ जड़ दिया, तो उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. मामा के घर वाले पहुंचे, तो प्रेमी युवक चौराहे पर ही मिल गया. इस दौरान उन्होंने प्रेमी को चौराहे पर ही पकड़ लिया और लाठी-डंडों से जमकर कूटा. काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा. किसी ने इस घटना की वीडियो भी बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ेंः ‘ससुर ने जबरन निर्वस्त्र कर शरीर पर लगाई राख’, बहू बोली- फिर मुझे पूजा में बैठाया
वीडियो के आधार पर जांच शुरू
इस दौरान लड़की ने प्रेमी को बचाने की खूब कोशिश की लेकिन परिजनों ने एक न सुनी. जानकारी के अनुसार, दोनों प्रेमी-प्रेमिका अलग-अलग समुदाय से हैं. परिजनों का गुस्सा इसलिए भी थोड़ा और ज्यादा हो गया. मारपीट के बाद मामला थाने तक पहुंच गया. हालांकि, अभी तक किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. संग्रामपुर थाने के एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी. इसके बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.