Vistaar NEWS

भारत के लिए राहत की खबर, जंग के बीच 2 और जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया; 94 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर पहुंचेंगे

2 Ships Crosses Strait of Hormuz

भारत के लिए LPG लेकर आ रहे दो जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर लिया है.

Ships crosses strait of hormuz: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच भारत के लिए एक और राहत भरी खबर है. भारत के लिए लगभग 94 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहे दो जहाजों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सुरक्षित पार कर लिया है. दोनों टैंकर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की सुरक्षा में आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों जहाज एलपीजी लेकर इसी हफ्ते भारत पहुंचेंगे.

जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी है

जानकारी के मुताबिक BW TYR और BW ELM दोनों जहाज भारत के लिए 94 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहे हैं. इसके पहले जहाज भारत के लिए पेट्रोलियम लाने वाले 4 अन्य जहाज समुद्र को पार कर चुके हैं. इनमें ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ भी शामिल हैं. जहां एक ओर युद्ध के कारण ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करने पर रोक लगा रखी है, वहीं दूसरी ओर कुछ देशों के जहाजों को गुजरने की छूट दी है. जिनमें भारत भी शामिल है. भारत के अलावा 4 अन्य देश चीन, रूस, पाकिस्तान और रूस को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों के गुजरने की छूट दी हुई है.

भारत ने खाड़ी में नौसेना के युद्धपोत तैनात किए

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच दुनियाभर में पेट्रोलियम उत्पादों की समस्या हो गई है. भारत में भी इसका असर देखा जा रहा है. पूरी दुनिया के लिए इस समय पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति चिंता का विषय बनी हुई है. इसका सबसे बड़ा कारण युद्ध के कारण ईरान का स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करना है. हालांकि ईरान ने भारत को छूट दे रखी है. भारत ने एलपीजी लाने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए खाड़ी में नौसेना के युद्धपोत तैनात किए हैं, जिससे कि जहाज को सुरक्षित पार करने में किसी भी तरह के अवरोध का सामना ना करना पड़े.

वहीं ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच रविवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान, मिश्र, सऊदी अरब और तुर्किये की मीटिंग हुई. इस मीटिंग में इन देशों के विदेश मंत्रियों ने भाग लिया. विदेश मंत्रियों की इस बैठक में क्षेत्र में शांतिवार्ता स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई.

ये भी पढे़ं: IndiGo की फ्लाइट में अजीबोगरीब हरकत, इमरजेंसी गेट खोलने लगा, कहा- भूत सवार हो गया था; सहमे पैसेंजर्स

Exit mobile version