IndiGo की फ्लाइट में अजीबोगरीब हरकत, इमरजेंसी गेट खोलने लगा, कहा- भूत सवार हो गया था; सहमे पैसेंजर्स
IndiGo फ्लाइट(File Photo)
IndiGo flight’s Emergency gate: बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. फ्लाइट में सवार एक यात्री ने अजीबोगरीब हरकत की. एक यात्री ने फ्लाइट की लैंडिंग से पहले ही इमरजेंसी गेट खेलने की कोशिश की. इसके बाद यात्री ने कहा कि उसके ऊपर भूत सवार हो गया था. जिसके कारण उसने इस तरह की हरकत की है. वहीं यात्री की इस हरकत के कारण साथ सफर करने वाले पैसेंजर्स भी सहम गए.
उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही की हरकत
पूरा मामला इंडिगो की फ्लाइट 6E-185 का है. शनिवार को फ्लाइट रात सवा 8 बजे बेंगलुरू से रवाना हुई थी. तभी फ्लाइट के उड़ाने भरने के 15 मिनट बाद ही मोहम्मद अदनान नाम के एक यात्री ने इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश शुरू कर दी. गनीमत ये रही कि क्रू मेंबर ने समय रहते ही अदनान के इरादों को भांप लिया और उसे रोक दिया.
पकड़े जाने पर कहा- मुझ पर भूत सवार हो गया था
बताया जा रहा है कि आरोपी यात्री मोहम्मद अदनान उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का रहने वाला है. वहीं जब क्रू मेंबर्स ने अदनान को इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ करते समय पकड़ लिया तो उसने कहा कि मेरे ऊपर भूत सवार हो गया था. जिसके कारण अनजाने में मैंने ये काम किया है. अब दोबारा ऐसा काम नहीं करूंगा. हालांकि अधिकारियों का कहना था कि पूरे रास्ते सामान्य रूप से रहा और दोबारा ऐसी हरकत नहीं की.
अदनान पर दर्ज की गई FIR
अदनान की इस हरकत के बाद फ्लाइट के लैंड होते ही फौरन क्रू मेंबर्स ने आरोपी को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी अदनान पर केस दर्ज किया गया है. पूछताछ के दौरान भी अदनान ने कहा कि उसने अनजाने में यह हरकत की है. उसके ऊपर भूत सवा था.
वहीं अदनान की इस हरकत पर सभी पैसेंजर्स सहम गए थे. इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्री इतना डर गए थे कि उन्होंने फ्लाइट वाराणसी में लैंड होने के बाद ही राहत की सांस ली.
ये भी पढे़ं: BSEB 10th Result: हौसलों ने दी हालातों को मात! टूटा-फूटा घर और पिता राज मिस्त्री, बेटी ने बनाई टॉप 5 में जगह