Vistaar NEWS

दिल्‍ली में चप्‍पे-चप्पे पर पुलिस! 45 मेट्रो स्‍टेशन बंद, 75 ट्रेनें रद्द, इंटरनेट पर भी पाबंदी

Tight security arrangements in Delhi

दिल्‍ली सुरक्षा के कड़े इंतजाम

CJP Protest: दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. राजधानी के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है. एनडीएमसी क्षेत्र में किलेबंदी की गई है, जबकि दिल्ली की सीमाओं पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. प्रदर्शन का असर रेल और मेट्रो सेवाओं पर भी पड़ा है.

दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट 10 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे तक बंद रहेंगे. वहीं आने-जाने वाली 75 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके अलावा जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है.

जंतर-मंतर और पार्लियामेंट स्ट्रीट पर भारी सुरक्षा

प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर और पार्लियामेंट स्ट्रीट इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की है और लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है. पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर लगातार घोषणाएं भी की जा रही हैं. प्रशासन का प्रयास है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे.

75 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली आने वाली करीब 40 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं. वहीं, दिल्ली से रवाना होने वाली लगभग 35 ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी. शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया. बता दें कि रद्द की गई ट्रेनों में 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, जबकि 170 पैसेंजर ट्रेनें हैं. सभी ट्रेनें शनिवार सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक इन दोनों स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी.

30 सड़क मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर एडवाइजरी जारी की है. अधिकारियों के मुताबिक, करीब 30 सड़क मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. लोगों को सलाह दी गई है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

इंटरनेट भी बंद

सुरक्षा व्यवस्था के तहत जंतर-मंतर के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और एमटीएनएल जैसी कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं.

ये भी पढे़ं- दिल्ली पुलिस की हर कार्रवाई होगी रिकॉर्ड? वर्दी पर लगेगी ये खास डिवाइस

Exit mobile version