Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक दिन पहले ही रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास अठावले ने एनडीए में शामिल होने का ऑफर दिया था. उन्होंने कहा कि था कि बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए दीपके को हमारी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए. अठाले के इस ऑफर पर अभिजीत दीपके का जवाब सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि अभी एक महीने पहले तक आपके लिए मैं तो देश विरोधी था. अब न्योता कैसे दिया?
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के ऑफर पर अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर जवाब दिया है. इसके लिए उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.दीपके ने एक समाचार का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं की ओर से प्रोटेस्ट करने वाले छात्रों को देश विरोधी बताए जाने की आलोचना की थी.
खास बात यह है कि दीपके ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है, जिसमें भागवत की तरफ से कहा गया था कि जेन-जी को देश विरोधी नहीं कहा जाना चाहिए. दीपके ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदर्शनकारियों को आतंकियों की बी टीम और नितिन नवीन ने वायरस बताया था.
अठावले ने क्या दिया था ऑफर?
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अभिजीत दीपके को पार्टी में शामिल होने का ऑफर देते हुए बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की दुहाई भी दी थी. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का सपना पूरा करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को हमारी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए. मतलब यह कि दीपके को अगर बाबा साहेब के रास्ते पर चलना है तो एनडीए में शामिल हो जाना चाहिए. ऐसा करने के बाद ही असल मायने में बाबा साहेब के रास्ते पर चल सकते हैं.
जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद बनी नई पहचान
अभिजीत दीपके ने सीजेआई सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की थी. उन्होंने इसके बाद नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया. बाद में उन्होंने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने के लिए देश की राजधानी जंतर-मंतर पर कई दिनों तक प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में उनका साथ सोनम वांगचुक ने दिया. उन्होंने ही भूख हड़ताल की थी. यही वजह रही कि सरकार बैकफुट पर आ गई और शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
ये भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड, ब्लैक मनी से जुड़ा है पूरा मामला
