सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED की रेड, ब्लैक मनी से जुड़ा है पूरा मामला

Azam Khan ED raid: आजम खान के ठ‍िकानों पर एक बार फ‍िर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. यह पूरा मामला जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में यूज हुए ब्‍लैक मनी को दर्ज हुए मामले को लेकर की गई है.
SP Azam Khan (File Photo)

सपा आजम खान(File Photo)

Azam Khan ED raid: उत्तर प्रदेश सरकार में एक समय मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्‍किलें एक बार फ‍िर बढ़ती नजर आ रही हैं. उनके ठ‍िकानों पर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है. यह छापेमारी आजम खान के रामपुर के ठ‍िकानों पर चल रही है. पूरा मामला जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में यूज हुए ब्‍लैक मनी को दर्ज हुए मामले को लेकर की गई है. ईडी का ये एक्शन ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर हुआ है.

ईडी ने आजम खान के रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली सहित कुल 10 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है. ईडी की यह रेड ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA) के तहत की जा रही है. जांच एजेंसी की टीमें आजम खान के वित्तीय लेन-देन, वित्तीय अनियमितताओं और और संदिग्ध फंडिंग की जांच की जांच कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, टीम बुधवार सुबह 7 बजे पहुंची.

दो महीने से चर्चा में है जौहर यूनिवर्सिटी

प‍िछले करीब 2 महीनों से लगातार जौहर यूनिवर्सिटी चर्चा में बनी हुई है. क्‍योंकि हाल ही में प्रशासन ने इसे गिराने का आदेश जारी किया था. हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया. आरोप है कि इस जौहर यूनिवर्सिटी को बनाने में भारी ब्‍लैक मनी का उपयोग किया गया है.

जवाब नहीं मिला तो खुद पहुंची ED

ईडी ने स्थानीय पुलिस से आजम खान के आपराधिक इतिहास का ब्योरा मांगा था. पुलिस ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी. यही वजह है कि ईडी की टीम खुद ही रामपुर पहुंच गई. यहां पहुंचकर टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतनी फंडिंग कहां से मिली थी.

प्रशासन ने दिया जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का आदेश

जौहर यूनिवर्सिटी को कथित अनियमितताओं के कारण इसकी 40 में से 38 इमारतों को गिराए जाने का खतरा मंडराने लगा था. इसे गिराने तक के आदेश जारी कर द‍िए गए थे. प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए 15 द‍िनों इमारतों को खाली करने  का आदेश दिया था. हालांकि, इस पर रोक लग गई है.

मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट ने यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने के रामपुर विकास प्राधिकरण यानी RDA के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है. इस मामले की अगली कानूनी सुनवाई 25 अगस्त को होनी है. इसके बाद ही फैसला हो सकेगा कि यूनिवर्सिटी की इमारतों को गिराया जाना है या नहीं.  

ये भी पढ़ें:कोलकाता के होटल में भीषण आग! 9 लोगों की मौत, मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

ज़रूर पढ़ें