Vistaar NEWS

महाराष्‍ट्र में सरकार के खिलाफ ‘कॉकरोच’! MPSC अभ्‍यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल होंगे अभिजीत दीपके

Abhijeet Deepke

अभिजीत दीपके

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्‍थापक अभिजीत दीपके ने अब एक और बड़ा ऐलान कर दिया है. अब कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दीपके MPSC अभ्‍यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल होंगे. MPSC के अभ्‍यर्थी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक और ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. पार्टी ने रविवार को प्रदर्शन में शामिल होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है.

कॉकरोच जनता पार्टी ने MPSC के चेयरमैन और सचिव के इस्‍तीफे की मांग को लेकर सरकार को 24 सितंबर तक का समय दिया है. इस बात का ऐलान महाराष्ट्र के संभाजीनगर के वालुज क्षेत्र में स्थि‍त अभि‍जीत दीपके के घर पर MPSC के कुछ अभ्‍य‍र्थियों और उनके बीच हुई बैठक के बाद किया गया है. दीपके के घर बैठक में अभ्‍यर्थियों ने कथ‍ित तौर पर हो रहे पेपर लीक और ऑनलाइन परीक्षाओं में सामने आ रही गड़बड़ी की समस्‍याएं भी रखी.

CJP ने दी पूरे महाराष्ट्र दौरे की चेतावनी

सीजेपी के संस्‍थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि MPSC चेयरमैन और सचिव के इस्‍तीफे की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा. उन्‍होंने कहा कि अगर इस मामले में 2 अधिकारियों का 24 सितंबर तक इस्‍तीफा नहीं हाेता है तो पार्टी के अन्‍य सदस्‍य पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे. इस दौरान सीजेपी के सदस्‍य MPSC के अभ्‍यर्थियों से मिलेंगे और उनकी सभी समस्‍याओं को सुनकर उनको उठाएंगे. सीजेपी ने यह भी बताया कि दीपके और पार्टी के अन्‍य सदस्‍य अभी चल रहे MPSC अभ्‍याथियों के प्रदर्शन में भी शामिल होंगे.

MPSC अभ्‍यर्थियों के प्रदर्शन को CJP का समर्थन

अभ‍िजीत दीपके के घर हुई बैठक के बाद दीपके ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया और MPSC अभ्‍यर्थियों की मांग का समर्थन करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ‘अभ्‍यर्थियों की इस लड़ाई में CJP और मैं MPSC के उम्मीदवारों के साथ हैं. दीपके ने कहा कि जब तक MPSC के शीर्ष अधि‍कारियों का इस्‍तीफा नहीं हो जाता, हम अभ्‍यर्थियों के साथ खड़े रहेंगे.

प्रदेश के कई इलाकों में चल रहा प्रदर्शन

बता दें कि महाराष्ट्र में MPSC के अभ्‍यर्थी प्रदेश के कई इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि परीक्षा भर्ती प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता लाई जाए और आयोग की अलग-अलग परीक्षाओं में होने वाली कथित तौर पर पेपर लीक और अन्‍य गड़‍बड़‍ियों के मामले में कार्रवाई की जाए. पूरे मामले में अभ्‍यर्थी MPSC की परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं- सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

Exit mobile version