‘हम पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ…’, दिलजीत के निशाने पर CJP? दीपके ने क्‍यों मांगी माफी

Diljit Dosanjh CJP controversy: दिलजीत दोसांझ ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के एक सवाल का जवाब दिया है. जिसमें उन्होंने कहा कि वह सबके साथ हैं. लेकिन, वह हमें लड़ना न सिखाएं. इसके बाद दीपके ने दिलजीत से माफी मांगी है. 
Diljit Dosanjh Abhijeet Dipke

द‍िलजीत देसांझ और अभ‍िजीत दीपके

Diljit Dosanjh CJP controversy:  दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट और उससे जुड़े विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. दिलजीत ने पहली बार कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत को जवाब दिया है. यह बयान दिलजीत ने उस बयान को लेकर दिया है. जिसमें दीपके ने कहा था कि कलाकारों को सरकार के खिलाफ उन्हें समर्थन देना चाहिए, वर्ना उनकी फिल्में (सतलज) बैन हो जाती हैं.

30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ के पहले शो के दौरान दिलजीत ने इस विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वह एक कलाकार हैं और अगर वह किसी मुद्दे पर चुप रहना चाहते हैं तो उन्हें चुप रहने दिया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी का समर्थन करते हैं, लेकिन पंजाबियों को लड़ना सिखाने की जरूरत नहीं है.

दिलजीत ने फिल्म ‘सतलुज’ का बचाव करते हुए कहा कि यह मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी पर आधारित है. इस फिल्म को बनाने और रिलीज कराने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई है. ऐसे में मंच से फिल्म का मजाक उड़ाया जाना उन्हें ठीक नहीं लगा.

अभिजीत दीपके ने मांगी माफी

दिलजीत के बयान के बाद अभिजीत दीपके का बयान भी सामने आया है. जिसमें उनहोंने दिलजीत से माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि जून में प्रदर्शन के दौरान दिलजीत की बात से उन्हें दुख हुआ था. इसकी वजह कोई निजी नाराजगी नहीं थी, बल्कि वह दिलजीत को हमेशा ऐसे कलाकार के रूप में देखते रहे हैं, जो सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते हैं.

अभिजीत ने साफ किया कि वह आज भी दिलजीत के फैन हैं और उनके गाने  सुनते हैं. उन्होंने बताया कि इस साल मई में वह अमेरिका के शिकागो में भी दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने गए थे. अभिजीत ने आगे लिखा कि किसी एक मुद्दे पर असहमति होने से उनके मन में दिलजीत के लिए सम्मान कम नहीं हुआ है. उन्होंने दिलजीत से छोटे भाई की गलती समझ कर माफ करने की अपील भी की है.  आखिर में बस इतना कहना चाहूंगा, “गबरू ता वैरी नू वी मिठा बोलदा, नी तू ता फेर जट्ट दा प्यार गोरिये.

ये भी पढ़ें: CJP के सौरभ दास असल में हैं योगेश शर्मा? असली नाम और नागरिकता पर उठे सवाल, HC से नोटिस जारी

ज़रूर पढ़ें