Vistaar NEWS

बिहार में Adani Group करेगा 60,000 करोड़ का निवेश, कहां खर्च करेंगे पैसे? गौतम अडानी ने बताया

Adani Group Bihar investment

गौतम अडानी

Bihar: बिहार में अगले 4 सालों के अंदर अडानी ग्रुप करीब 50 से 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा. इसके लिए रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है. इसकी जानकारी गौतम अडानी ने खुद दी है. इस दौरान उन्होंने कहा, बिहारी होना गर्व की बात है.

दरअसल, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपनी पत्नी प्रीति अडानी के साथ रविवार को बिहार के सारण जिले में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की नई योजनाओं का भूमि पूजन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बिहार के लिए बड़ी घोषणाएं कर दी. उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े स्तर पर निवेश करने की इच्छा है.

बिहारी होना गर्व की बात

गौतम अडानी ने कहा, “यह भूमि केवल एक राज्य नहीं बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की पहचान है. यहां आकर मुझे शांति का अनुभव हुआ है. आज बिहार की सबसे बड़ी ताकत आप सभी लोग हैं. बिहारी होना अपने आप में एक गर्व की बात है.”

ये भी पढ़ेंः UP में नौकरी करने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार दे सकती है वर्क फ्रॉम होम, जल्द मिलेगी गुड न्यूज

बड़े स्तर पर निवेश की तैयारी

गौतम अडानी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अडानी समूह पहले ही बिहार में 2400 मेगावाट पावर परियोजना का शिलान्यास कर चुका है और अब इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, सड़क और सामाजिक क्षेत्रों में और काम करने की योजना है. इससे बिहार के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. इसके साथ ही गौतम अडानी ने बिहार की स्कूल और अस्पताल को भी विकसित करने के दिशा में काम करने की इच्छा जताई है.

Exit mobile version