UP में नौकरी करने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार दे सकती है वर्क फ्रॉम होम, जल्द मिलेगी गुड न्यूज
सीएम योगी
UP News: देश में ऊर्जा संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम देने का ऐलान किया है. दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में जल्द ही वर्क फ्रॉम होम दिया जा सकता है. योगी सरकार के लेबर डिपार्टमेंट में हाई-लेवल मीटिंग चल रही है. जिसमें माना जा रहा है कि जल्द ही नौकरी करने वालों को वर्क फ्राम दिया जा सकता है. हालांकि वर्क फ्रॉम होम को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर फैसला आ सकता है.
यूपी में नौकरी करने वालों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. क्योंकि योगी सरकार भी दिल्ली सरकार की तरह सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने की तैयारी कर रही है. लेबर डिपार्टमेंट की बैठक में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम पर चर्चा हुई. माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार इस पर बड़ा फैसला ले सकती है.
2 दिनों का मिल सकता है वर्क फ्रॉम होम
यूपी की लेबर डिपार्टमेंट की बैठक में वर्क फ्रॉम होम को लेकर राय दी गई है. इस बैठक में प्रमुख सचिव श्रम एवम सेवायोजन डॉ एमके शन्मुगा सुंदरम भी शामिल हुए. बैठक में वर्क फ्राम होम को लेकर चर्चा की है. जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं, वहां सप्ताह में कम से कम 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने पर चर्चा हो रही है. अगर यूपी में यह नियम लागू होगा, तो कर्मचारियों के लिए काफी राहत भरी खबर होगी.
ये भी पढ़ेंः UP में पुलिसकर्मी नहीं बना पाएंगे रील, गिरेगी गाज! पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
बैठक में लिया जाएगा निर्णय
वर्क फ्रॉम होम के अलावा इस बैठक में कार्यालय समय को अलग-अलग शिफ्ट में भी बांटने की चर्चा हो रही है. सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जा रहा है. अब देखना यह होगा कि आखिर योगी सरकार कब तक इन नियमों को लागू करती है.