Vistaar NEWS

‘बीजेपी की सरकार में लोग टेंशन जी रहे, इसील‍िए बीयर पी रहे…’, अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

Akhilesh Yadav(File Photo)

अख‍िलेश यादव

UP News: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. हालांकि सियासी बयानबाजी अभी से ही शुरू हो चुकी है. पिछले दिनों बनारस की गंगा में हुई बीयर पार्टी को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसा है, उन्‍होंने कहा कि ये कोई नई बात है क्या? जब से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है. लोग परेशान होकर तभी से बीयर ही पी रहे हैं.

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि लोग टेंशन में हैं और परेशानी में हैं. यही वजह है कि टेंशन में आकर बीयर पी रहे हैं. अखिलेश का यह जवाब वाराणसी में गंगा पर बीयर पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर था. आगे कहा कि अपनी परेशानी दूर करने के लिए गांजा ले कर हैं, वो भी क्‍या करें उनकी भी मजबूरी है. 

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था वीड‍ियो

उत्तर प्रदेश के काशी में बीते दिनों गंगा नदी के बीचों-बीच नाविकों ने नाव के ऊपर बीयर पार्टी की थी. इस दौरान उन्‍होंने जमकर डांस भी किया था. साथ ही पूरी पार्टी का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था. इसके बाद वीड‍ियो तेजी से वायरल हो गया और लोग कई तरह के सवाल खड़े करने लगे. सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो सामने आया पुलिस हरकत में आ गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

वीड‍ियो के बाद पुल‍िस ने लिया एक्‍शन

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर एक मुख्य आरोपी को दबोच लिया था. अन्य आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है. नाविकों ने भी ज्ञापन देकर सरकार से कार्रवाई की मांग की थी.

बीयर पार्टी से पहले वाराणसी में ही गंगा नदी पर वोट में इफ्तार का मामला भी सामने आया था. इसका वीडियो सामने आने के बाद आनन फानन में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. उन पर आरोप था कि उन्‍होंने चिकन पार्टी के बाद हड्ड‍ियां गंगा में ही फेंक दी थी.

ये भी पढ़ें: पश्‍च‍िम बंगाल में चुनाव से पहले कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का संकट, कैसे जनता तक पहुंचेंगे चुनावी वादे?

Exit mobile version