Amul Milk Price Hike: दिवाली के बाद आम आदमी की रसोई के बजट पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है. देश की बड़ी डेयरी कंपनी अमूल ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है. बढ़ती खरीद और लागत को देखते हुए अमूल ने दूध के दामों में 4 से 5 प्रतिशत की बढोतरी की है. कंपनी ने अमूल ताजा ‘टोन्ड मिल्क’ 2 रुपये प्रति लीटर और अमूल ‘गोल्ड मिल्क’ 4 रुपये प्रति लीटर मंहगा कर दिया है. अमूल के बढ़ाए गए दाम कल यानी 12 नवंबर से लागू होंगे.
मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम
देश की बड़ी कंपनी मदर डेयरी ने भी अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने अपने दूध के अलग-अलग प्रोडक्ट में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. मदर डेयरी की नई कीमतें कल यानी 12 नवंबर से देशभर में लागू होगी. बता दें कि मदर डेयरी ने 14 मई 2026 को अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी.
क्यों बढ़ाए जा रहे दूध के दाम
सार्दियों की बात करें तो आमतौर पर इस सीजन में दूध का उत्पादन बढ़ता है और इसकी कीमत स्थिर रहती हैं. लेकिन इस साल हालात कुछ अलग देखने को मिल रहे हैं. इस समय देश की बड़ी डेयरी कंपनी अपने दूध प्रोडक्ट के दाम में बढ़ोतरी कर रही है. ऐसे में सभी की नजर इसके पीछे के मुख्य कारणों पर टिकी हुई है.
- देशभर में पिछले कुछ महीनों में देखने को मिल रहा है कि दूध के फैट के दाम आसमान छू रहे हैं. इन दामों के बढ़ने से कंपनियों की लागत भी बढ़ गई है.
- पशु आहार भी महंगा हो गया है, जिससे किसानों की लागत भी बढ़ गई है. कंपनियों को किसानों को और अधिक खरीद मूल्य देना पड़ रहा है. अमूल ने फैट से जुड़ी खरीदी दर को 1 हजार रुपये प्रति किलो कर दिया. इसके चलते किसानों को 60 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा कीमत पर खरीदा जा रहा है.
- आम लोगों के लिए ताजा दूध की कमी के चलते कंपनियां जब पाउडर और फैट का उपयोग करती हैं, तो फैट महंगे होने से पूरा मामला बिगड़ जाता है और आम लोगों की जेब पर इसका असर देखने को मिलता है.
