मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम
दूध खरीदने वाले आम लोगों की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. देश की बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. बढ़ी हुई यह नई कीमतें आज से ही लागू हो जाएंगी. कंपनियों का कहना है कि दूध बनाने, पैक करने और एक जगह से दूसरी जगह भेजने का खर्च बढ़ने की वजह से उन्हें दाम बढ़ाने पड़े हैं.



