Vistaar NEWS

Amul दूध खरीदना हुआ और महंगा, कंपनी ने 2 रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा, कल से नए दाम लागू

Amul Price Hike

अमूल दूथ हुआ महंगा

Amul Milk Price Increase 2026: अमूल ने पूरे देश से दूध के दामों में एक बार फिर से परिवर्तन किया है. कंपनी ने एक लीटर पर 2 रुपये बढ़ा दिए है. कल 14 मई यानी गुरूवार से पूरे देश में ये बढ़े हुए दाम लागू हो जाएंगे. खबरों के अनुसार, गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ(GCMMF) ने बढ़ती लागत की वजह से अपने अमूल ब्रांड के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. इससे पहले अमूल ने 1 मई 2025 को दूध के दाम बढ़ाए थे.

अब इनते रुपये का मिलेगा पैकेट

सहकारी समिति ने कहा

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ(GCMMF) ने एक बयान में कहा है कि दूध के उत्पादन और संचालन की कुल लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है. इस साल पशुओं के चारे, दूध की पैकेजिंग फिल्म और ईधन की लागत में काफी बृद्धि हुई है. सहकारी समिति ने ये भी कहा कि उसके सदस्य संघों ने किसानों के खरीद मूल्यों में 30 रुपये प्रतिकिलोग्राम बसा की बढोतरी की है, जो मई 2025 के स्तर से 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.

यह भी पढ़े- तेल संकट को लेकर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की चेतावनी, अब बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Exit mobile version