MLC Election Code Violation: बिहार के मोकामा सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह पर FIR दर्ज हो गई है. यह FIR आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दर्ज की गई है. मामला रोड शो से जुड़ा हुआ है, जिसमें रोड शो और ‘जन अधिकार यात्रा’ के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी. लेकिन अनुमित से ज्यादा गाड़ियां रोड शो में शामिल की गईं. जिसकी वजह से आचार संहिता का उल्लंघन हुआ और FIR दर्ज हो गई.
दरअसल, मोकामा विधायक अनंत सिंह जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के साथ रोड शो में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने 10 गाड़ियों के शामिल होने की इजाजत ली थी. लेकिन रोड शो के दौरान तो सिर्फ फूल की वर्षा करने के लिए 15 से ज्यादा जेसीबी लगा दी गईं. यानी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. जिसके बाद बाढ़ और मोकामा थाना पुलिस ने 3 FIR दर्ज कर लिया. अनंत सिंह के साथ ही उनके रिश्तेदार कर्मवीर सिंह पर भी FIR दर्ज हुई है.
दर्ज हुईं 3 FIR
इस मामले में कुल 3 FIR दर्ज की गई. जिसमें पहली FIR बाढ़ थाना में दारोगा के बयान पर और दूसरी अंचलाधिकारी के बयान पर दर्ज हुई. जबकि तीसरी FIR मोकामा थाने में अंचलाधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुई है. तीनों एफआईआर में आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है. FIR दर्ज होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई. FIR दर्ज होने के बाद आखिर क्या अब अनंत सिंह की गिरफ्तारी होगी? इसको लेकर सबके मन में सवाल पैदा हो रहा है.
ये भी पढ़ेंः ‘छेड़खानी करने वालों का हाथ काटो, 2 लाख ले जाओ…’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान
बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं अनंत सिंह
बता दें, अनंत सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक विवादित बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और मेरे संबंध बहुत पुराने हैं. उनकी मदद करने के लिए मैंने 9 लोगों का मर्डर करवाया. जब वे संघर्ष कर रहे थे और राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, तब मैं उनके साथ खड़ा था. अनंत सिंह के इस बयान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसके बाद उन्होंने सफाई भी दी और कहा कि मेरे बयान के गलत समझा गया.
