ताजमहल से लाल किले तक… अनंत सिंह की बेटी की शादी में दिखेगी शाही शान, 10 बीघे में सजेगा पंडाल
अनंत सिंह और उनकी बेटी शिवांगी
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों सुर्खियों में है. वजह है उनकी बेटी की शादी है जिसकी तैयारियां चल रही हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस शादी में 4 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे. शादी को खास बनाने के लिए तैयारियां भी खास की जा रही हैं. करीब 10 बीघा जमीन में पंडाल तैयार किया जा रहा है. खास बात यह है कि पंडाल को ताजमहल के जैसे ही तैयार किया जा रहा है. एक और पंडाल, जिसे दिल्ली के लाल किले के जैसा तैयार किया जा रहा है.
अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारियों में यूपी के मऊ से आए कलाकार और शिल्पकार दिन-रात काम पर में जुटे हुए हैं. मुख्य पंडाल के लिए ताजमहल के गुंबद जैसी संरचना तैयार की जा रही है. जब ये गुंबद पंडाल के ऊपर पर लगाए जाएंगे तो पूरा पंडा हूबहू ताजमहल के जैसा दिखाई देगा.
शादी की तैयारियों का जिम्मा खुद अनंत सिंह का परिवार संभाल रहा है. उनके तीनों बेटे हर काम पर नजर बनाए हुए हैं. चूंकि अनंत सिंह शादी के बाद सरेंडर करने वाले हैं. इसके साथ ही उनकी विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है. जाहिर तौर पर इस शादी को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. यही वजह है कि सभी मेहमानों की आवभगत के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं.
VVIP मेहमानों के लिए खास इंतजाम
अनंत सिंह शादी से पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए हर किसी को न्योता भेजा है. दिल्ली से लेकर पाकिस्तान तक के मेहमानों को इनवाइट किया है. तो जाहिर है कि कार्यक्रम में कई वीआईपी मेहमान पहुंचेंगे. यही वजह है कि एक दर्जन हेलीपैड तैयार किए गए हैं. ताकि किसी भी मेहमान को कोई समस्या का सामना न करना पड़े. कार्य्रक्रम की जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो और हेलीपैड तैयार किए जाएंगे.
खास पकवानों को किया जा रहा तैयार
शिवांगी की शादी में करीब 4 लाख मेहमान पहुंच सकते हैं. सभी के लिए यहां पर 150 अलग-अलग तरह के पकवान तैयार किए जा रहे हैं. शादी में पारंपरिक बिहारी स्वाद को भी जगह दी गई है. मेहमानों को लिए लिट्टी-चोखा, देसी घी का मालपुआ, बालूशाही, खाजा और रसगु्ल्ला परोसा जाएगा. इसके साथ ही अन्य राज्यों के भी पारंपरिक पकवान तैयार कराए जा रहे हैं.
कुल मिलाकर अनंत सिंह अपनी शक्ति प्रदर्शन में कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं. यही वजह है कि खास तैयारियां की जा रही है. देखना होगा कि अनंत अपने शक्ति प्रदर्शन को कितना खास बना पाते हैं.



