Vistaar NEWS

10KM लंबा जाम, रास्ते में फंसे रहे VVIP मेहमान, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में लाखों की भीड़, Video

Anant Singh Daughter Wedding

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ी लाखों की भीड़

Shivangi Wedding Jam Chaos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों सुर्खियों में है. वजह है शादी में आए मेहमान. अनंत सिंह ने शादी में मेहमानों को लेकर कहा कि पूरे देश के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. आप सब बेटी को आशीर्वाद देने जरूर पहुंचे. फिर क्या, लाखों की संख्या में लोग पहुंच गए. इस दौरान 10KM लंबा जाम लग गया और शादी में पहुंचने के लिए VVIP मेहमानों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. शादी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें शादी में हुई अव्यवस्था साफ नजर आ रही है.

अनंत सिंह शादी की रस्मों से पहले घुड़दौड़ कराया. लेकिन इस दौरान इतनी भीड़ पहुंच गई कि फाइनल मुकाबला ही नहीं हो पाया. अनंत सिंह ने फाइनल मुकाबला जीतने वाले को एक थार गाड़ी इनाम में देने का ऐलान किया है. आज गुरुवार को फाइनल मुकाबला खेले जाने की उम्मीद है.

लाखों की संख्या में पहुंचे लोग

शिवांगी की शादी में शामिल होने के लिए लाखों की तादाद में लोग पहुंच गए. इस दौरान करीब 10 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया. भारी भीड़ की वजह से पूरी यातायात व्यवस्था चौपट हो गई. घंटों तक लोग रास्ते में फंसे रहे. इस दौरान प्रशासन भी कोई इंतजाम करते नजर नहीं आया.

खाने के दौरान के कई वीडियो वायरल

वैसे तो शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें कुछ वीडियो खाने के दौरान के हैं. खाने के लिए लोग कितनी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं. यह देखा जा सकता है. कुछ वीडियो में जमीन से पूड़ियां उठाते नजर आए, तो कहीं हाथ से सब्जी निकालकर खाते दिखाई दिए. खाने के दौरान कई वीडियो ऐसे आए, जिसमें अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

पूरे देश में शादी की चर्चा

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से हो रही है. दामाद ऋषिकेश कुमार कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह के बेटे हैं. बुधवार को ऋषिकेश ने शिवांगी के साथ 7 फेरे लेकर शादी रचाई. बिहार की इस शाही शादी की चर्चा सिर्फ प्रदेश में नहीं, बल्कि पूरे देश में हो रही है.

Exit mobile version