Annamalai Distance CJP: भारतीय जनता के कद्दावर नेता रहे के पूर्व IPS अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को समर्थन दिया था, लेकिन अब उन्होंने रुख साफ कर लिया है. उन्होंने कहा कि वे सीजेपी का समर्थन नहीं करते हैं. उनका एजेंडा अलग है, हमारा एजेंडा अलग है. अन्नामलाई तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ सीजेपी से समर्थन वापस लेने की बात कही, बल्कि भाजपा पर भी निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं. पढ़ें अन्नामलाई ने क्या कहा?
दरअसल, गुरुवार को अन्नामलाई ने सीजेपी समर्थन को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैं उनके तौर-तरीकों या फिर विरोध प्रदर्शन के ढ़ंग के सहमत न रहूं, लेकिन जो सवाल उठाना चाहते हैं, मैं उस मामले में पूरी तरह से CJP का समर्थन करता हूं. यानी कि उनका कहना है कि मैं हर बात के लिए सीजेपी का समर्थन नहीं करूंगा, लेकिन जो सही मांगें होंगी. उसके लिए जरूर समर्थन करूंगा. इस दौरान उन्होंने गिरफ्तारी को लेकर कहा कि जेल में डालने से सीजेपी के नेता और मजबूत होंगे.
भाजपा पर साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार भूल जाती है कि वह 12 सालों से अधिक समय से सत्ता में विराजमान है. लेकिन हर समय एक नया दुश्मन पैदा कर रही है. जो अफसोस की बात है. उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने नीट पेपर लीक को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान केंद्र सरकार से बात करने के लिए कहा था. उस समय से लेकर अब तक लगातार हम पर हमले हो रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, पटना में रोचक मुकाबला, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
मैं भाजपा छोड़ चुका हूंः अन्नामलाई
अन्नामलाई ने कहा कि अगर आप लोकतंत्र में कानून की उचित प्रक्रिया के उल्लंघन पर सवाल उठाएंगे, तो आप पर हमलों की झड़ी लग जाएगी. आपको भला-बुरा कहा जाएगा. इस दौरान उन्होंने फिर याद दिलाया कि वे 5 जून 2026 को भाजपा छोड़ चुके हैं. भाजपा द्वारा सीजेपी पर विदेशी फंडिंग का आरोप लगाए जाने को लेकर उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बदनाम करने की कोशिश की जा रही.
