परिसीमन बिल पर CJP की दो टूक, कहा- बिल के साथ खड़े होने वाली पार्टी युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही है

सरकार ने संशोधित परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल को पास कराने का रास्ता लगभग साफ कर लिया है. वहीं सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने सभी सांसदों से इसके खिलाफ वोट करने की अपील की है.
CJP saurav das

सीजेपी नेता सौरव दास

सरकार ने संशोधित परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल को पास कराने का रास्ता लगभग साफ कर लिया है. इन दोनों बिलों को पेश करने के लिए संसद के विशेष सत्र का आह्वान किया गया है. दूसरी तरफ राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता और पार्टियां परिसीमन बिल का विरोध कर रही हैं. संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले ही कॉकरोच जनता पार्टी ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है.

परिसीमन के खिलाफ वोट करने को कहा

संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) के खिलाफ सभी विपक्षी दलों और सांसदों से एकजुट होकर वोट करने की अपील की है. सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने चेतावनी दी है कि जो भी दल इस विधेयक का समर्थन करेगा, वह देश के युवाओं और जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात करेगा.

सौरव दास ने विपक्षी दलों से की अपील

सौरव दास ने कहा कि हम विपक्षी दलों समेत सभी दलों से, खासकर दक्षिण भारत के दलों से आग्रह करते हैं कि वे इस नाजुक मौके पर आगे आएं.

छोटी-मोटी राजनीति साइड रखकर परिसीमन विधेयक को हराएं – सौरव दास

उन्होंने आगे कहा कि छोटी-मोटी राजनीति को एक तरफ रखें, निडर बनें और जन-विरोधी परिसीमन विधेयक को हराएं. हम उम्मीद करते हैं कि वे उन युवाओं की आवाज को और मजबूत करेंगे, जो देश के भले के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. हम इन दलों से बस इतना चाहते हैं कि वे संसद के भीतर पूरी ईमानदारी और उसूलों के साथ अपना काम करें, यानी इस विधेयक का विरोध करें.

भाजपा पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सौरव ने कहा कि अगर बीजेपी अपने नापाक मंसूबों में कामयाब हो जाती है तो किसी भी राजनीतिक दल की गलतियों का खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ेगा. जो भी दल देशहित से ऊपर अपने निजी स्वार्थ को रखता है, या जो उनका साथ देता है, वह युवाओं के साथ विश्वासघात कर रहा हो

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें