Delhi Police: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 14 साल के एक ऐसे लड़के को गिरफ्तार किया है. जिसने कथित तौर पर अग्निवीरों का डाटा बेचने की कोशिश कर रहा था. इसके लिए उसने एआई का इस्तेमाल किया था और दावा किया कि उसके पास करीब 4,000 अग्निवीरों का डाटा है, जिसे वह करीब 500 डॉलर में बेचना चाह रहा है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अग्निवीरों का डेटा बेचने की कोशश करने वाला आरोपी युवक हरियाणा के बल्लभगढ़ का रहने वाला है, जो अभी नाबालिग है. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह डेटा कथित तौर पर एक ऐसी वेबसाइट से चोरी किया गया था, जिसे पूर्व अग्निवीरों के रजिस्ट्रेशन और दूसरे सरकारी विभागों में नौकरी का मौका तलाशने वालों के लिए तैयार किया गया था. आरोपी ने चोरी करने के बाद बेचने की फिराक में था.
4,000 अग्निवीरों को डेटा कलेक्शन का दावा
आरोपी ने डेटा को चुराने के लिए एआई का इस्तेमाल किया और फिर डार्क बेव पर एक विज्ञापन पोस्ट करते हुए दावा किया कि उसके पास 4,000 अग्निवीरों का डेटा है. जिसे वह 500 डॉलर में बेचना चाहता है. हालांकि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके पास से डिजिटल डिवाइस डेटा बरामद कर लिया. हालांकि, इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है और सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं.
गृह मंत्रालय से डेटा से किया जाएगा मिलान
दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत लिए जाने के बाद गृह मंत्रालय को भी पत्र लिखा है. हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया है. गृह मंत्रालय और आरोपी के पास से मिले डेटा का मिलान किया जाएगा. इसके बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि डेटा सही है या नहीं?
