सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिनों की रिमांड पर भेजा गया, जंतर-मंतर में जबरन घुसने पर एक्शन

CJP Leaders Preventive Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली पुलिस ने एहतियातन गिरफ्तार कर लिया है. अजिंक्य शिंदे को भी गिरफ्तार किया गया है. आशुतोष और सौरव के अलावा सीजेपी के अन्य नेताओं के खिलाफ जंतर-मंतर इलाके में बिना अनुमति घुसने का आरोप है
cjp leaders Saurav Das, Ashutosh Ranka, Ajinkya Shinde arrested

अंजिक्य शिंदे, आशुतोष रांका और सौरव दास

CJP Leaders Preventive Arrest: दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है. सीजेपी नेताओं को एहतियातन गिरफ्तार करने के बाद SEM कोर्ट में पेश किया गया था.

‘पुलिस रूलबुक के मुताबिक काम कर रही’

CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह का कहना है कि दिल्ली पुलिस एक खास ‘रूलबुक’ के हिसाब से काम कर रही है, जो ऊपर से मिले आदेशों पर आधारित है. इस रूलबुक को मानने के लिए वे कानून को भी दरकिनार कर देते हैं. हमने देखा कि कैसे जो लोग सिर्फ तिरंगा फहराने जंतर-मंतर गए थे, उन्हें हिरासत में ले लिया गया. लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं, फिर भी उन्हें न तो किसी वकील से मिलने दिया गया और न ही शुरू में उन्हें उनकी हिरासत या गिरफ्तारी की वजह बताई गई.

CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके मुताबिक सौरव दास, अजिंक्य शिंदे और आशुतोष रांका को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस बात की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी पर महिला ने चाकू से किया हमला! TMC का आरोप- हमलावर नशे में थी

क्या है पूरा मामला?

केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है. इसके स्थान पर सीबीडी ग्राउंड, बुराड़ी ग्राउंड और रामलीला मैदान को प्रदर्शनस्थल के तौर पर चिन्हित किया गया है. मंगलवार (13 अक्टूबर) को आशुतोष रांका और सौरव दास समेत अन्य सीजेपी नेताओं ने बिना अनुमति जंतर-मंतर क्षेत्र में प्रवेश किया था और तिरंगा फहराया था. सीजेपी नेताओं पर दर्ज प्राथमिकी में शांति बनाए रखने के लिए किए गए पीस बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन की धाराएं भी जोड़ी गई हैं.

ज़रूर पढ़ें