Vistaar NEWS

‘पुरुष ही नहीं, बड़े घर की महिलाएं भी पीती हैं शराब…’, नागपुर में बोले बाबा बागेश्वर, भड़की कांग्रेस

Baba Bagheshwar

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Baba Bagheshwar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों पर रहते हैं. एक बार उन्होंने फिर ऐसा ही बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस बार उन्होंने शराब पीने को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि बड़े घरों की महिलाएं भी शराब पीती हैं. इस दौरान उन्होंने बच्चों के संस्कार को लेकर भी सवाल उठाए. उनके बयान को लेकर छतरपुर में महिला कांग्रेस ने विरोध जताया है.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं को लेकर कहा कि ‘आजकल पुरुषों की तो छोड़ो, हमने तो सुना कि बड़े घरानों की माताएं भी पी (शराब) रही हैं. जब वो खुद ही शराब पी रही हैं, तो वे बच्चों को क्या संस्कार देंगी? उनके बच्चे रोएंगे, तो वे बच्चों को भी शराब पिलाकर सुला देंगी. उनका यह बयान अब खूब वायरल हो रहा है.

क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

बता दें, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह बात महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक कथा के दौरान कही. उन्होंने यह बयान देने के बाद कहा, राम, राम, राम, राम, बजरंगबली बचाएं. हे माताओं जय हो तुम्हारी. जय हो. पहले मर्यादा होती थी, संस्कार होते थे, लोग कुछ गलत करने से डरते थे. लेकिन अब जमाना बदल गया है.’ इससे पहले भी बाबा बागेश्वर कई बार ऐसी टिप्पणी कर चुके हैं.

ये भी पढे़ंः ‘मैंने उसी दिन इस्तीफा दे दिया था जब…’, स्वाति मालीवाल ने महिला आरक्षण को लेकर क्या कहा?

पहले भी बयानों पर छिड़ा था विवाद

इससे पहले भी नागपुर में आयोजित कथा के दौरान बागेश्वर बाबा ने चार बच्चे पैदा करने और उनमें से एक को RSS को दान करने की अपील की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आप बच्चे को आरएसएस को समर्पित नहीं कर सकते तो देश की आर्मी को समर्पित कर दें या फिर उन्हें डॉक्टर बनाएं. इस बयान के बाद विवाद छिड़ गया था. इस पर बाबा बागेश्वर ने खुद सफाई देते हुए कहा था कि वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है.

Exit mobile version