Brij Bhushan Ramdev Meeting: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और बाबा रामदेव का विवाद खुलकर सामने आ गया था. बृजभूषण सिंह ने पतंजलि के घी को नकली बताया तो पतंजलि योगीपीठ के अध्यक्ष और आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण ने उन्हें 50 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा था. जिसके बाद बृजभूषण सिंह खुलकर बाबा रामदेव के खिलाफ बोलने लगे. इसी विवाद के बीच दोनों ने आज बुधवार को दिल्ली में एक-दूसरे से मुलाकात की है. बाबा रामदेव ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के साथ जितने भी भ्रम थे, वे उनसे मिलकर पूरी तरह दूर हो चुके हैं. पढ़ें बाबा रामदेव ने क्या कहा?
बृजभूषण सिंह के साथ बढ़े विवाद को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि हम किसी विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते हैं. पिछले दिनों भी एक और विवाद उठा था, जिसे हमने वहीं दफन कर दिया. हमारे जीवन में भारत माता की सेवा के संकल्प के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है और यह अंतिम सांस तक रहेगा. सुबह 3 बजे जगने के बाद से लेकर रात 10 बजे तक केवल भारत माता की ही सेवा करना हमारा लक्ष्य है. हम साल के 365 दिन पारदर्शिता के साथ संन्यास के साथ जीवन जीते हैं.
Yog Guru Ramdev shares candid moments with BJP leader BrijBhushan Sharan Singh, days after the former BJP MP had criticised Ramdev, his products and brand, at an event.
— ANI (@ANI) September 23, 2026
Ramdev held a press conference today on Patanjali cow ghee. He said, "Let it be clear: neither Patanjali's cow… pic.twitter.com/js8yN6AscP
नशेड़ी, कचड़ी या भगेड़ी साधु नहीं: बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा कि न तो पतंजलि के गाय का घी नकली है और न ही पतंजलि की कोई दवाई नकली है. हम सुल्फा पीने वाले साधु नहीं हैं. हम नशेड़ी, कचड़ी या भगेड़ी साधु नहीं हैं. हम गांजा की चिलम नहीं लगाते. हमने संन्यास गांजा, भांग, धतूरा या सुल्फा पीने के लिए नहीं लिया है. लोग सुनी-सुनाई हुई बातों के आधार पर वीडियो बनाने लगते हैं. बाबा रामदेव का यह इशारा बृजभूषण सिंह की तरफ ही रहा.
ये भी पढ़ेंः ‘हार की बौखलाहट में ECI पर सवाल उठा रहा विपक्ष’, SIR-चुनाव आयोग विवाद पर BJP का वार
दोनों के बीच विवाद खत्म!
बृजभूषण सिंह को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि आज भाजपा के पूर्व सांसद से मुलाकात हुई. उन्होंने भी कुछ दिन पहले ही सुनी-सुनाई बातों पर अपने मन में भ्रांति पाल ली थी, लेकिन आज उन्होंने पटाक्षेप कर दिया है. उनके मन में जितने भी भ्रम थे. अब वे दूर हो चुके हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मेरे नाम पर तो एक इंच जमीन भी नहीं है और न ही बैंक बैंलेंस. फिलहाल, दोनों के बयानों से ऐसा लग रहा है कि अब विवाद खत्म होने की कगार पर है.
