क्या 2027 चुनाव में होगी कुलदीप सेंगर की वापसी? बृजभूषण बोले- हम समर्थन करेंगे, परिवार से कौन उम्मीदवार

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में व‍िधानसभा चुनाव से पहले कुलदीप सेंगर को लेकर फ‍िर चर्चा हो रही है. दरअसल ये चर्चा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण स‍िंह के बयान के बाद हो रही है.
up politics (

बृजभूषण शरण स‍िंह और कुलदीप सेंगर

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में अगले कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में कई पुराने नेताओं की चर्चा एक बार फिर सियासी गलियारों में हो रही है. इनमें एक नाम कुलदीप सेंगर का भी है. जो इस समय जेल में बंद हैं. उनकी चर्चा के पीछे की वजह पूर्व सांसद बृजभूषण शरण स‍िंह का बयान है. उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह  सेंगर भले ही जेल में हो लेकिन राजनीति में पकड़ अब भी मजबूत है.

दरअसल हाल ही में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उन्नाव में एक बड़ा ऐलान कर दिया. उनसे जब सवाल पूछा कि अगर कुलदीप सिंह सेंगर के परिवार से कोई चुनाव लड़ता है तो क्या वो समर्थन करेंगे? इस पर उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए कहा जरूर करेंगे. इस दौरान कुलदीप सेंगर की राजनीतिक विरासत संभाल रहे अंतरांजय सिंह ‘गोल्डी राजा’ भी वहां मौजूद थे.

बृजभूषण के इसी बयान के बाद माना जा रहा है कि सेंगर परिवार की राजनीतिक व‍िरासत अभी खत्म नहीं हुई है. आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में कोई न कोई उनके परिवार से मैदान में उतर सकता है.

परिवार से कौन हो सकता है उम्मीदवार

कुलदीप सेंगर की राजनीतिक विरासत बढ़ाने में अगर किसी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है.  भांजे अंतरांजय सिंह का ही है. सेंगर के सलाखों के पीछे जाने के बाद से ही अंतरांजय लगातार नेताओं से मेल मुलाकात कर रहे हैं. कहा ये जा रहा है कि भांजा उनकी सेंगर की राजनीतिक विरासत संभाल सकता है.

वहीं, अगर दूसरे नाम की बात करें तो एश्वर्या सिंह सेंगर हो सकती है. ये कुलदीप सेंगर की बड़ी बेटी हैं. गोरखपुर के बड़े राजनीतिक परिवार में उनकी शादी हुई है. इनके ससुर फतेहबाहदुर सिंह सात बार से विधायक हैं. सास दो बार से गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं. इतना ही नहीं इनके बाबा ससुर वीर बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. ऐसे में एश्वर्या भी टिकट की दावेदार हो सकती हैं. कुल मिलाकर इन्‍हीं दो नामों पर इस समय सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है.

बृजभूषण शरण सिंह क्या बोले पूर्व कहना कष्टदायक?

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आग्रह किया कि उन्हें पूर्व सांसद न कहा जाए, बल्कि इसके बजाय उन्हें एक सांसद के पति या एक सांसद के पिता के रूप में संबोधित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद कहलाना काफी कष्टदायक होता है. जब उनसे 2027 के विधानसभा चुनावों और ‘तीसरे गठबंधन’ ओवैसी-चंद्रशेखर की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसमें शामिल दलों की विचारधाराएं आपस में मेल नहीं खातीं, इसलिए ऐसा गठबंधन टिक नहीं पाएगा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें