Baba Ramdev vs kangana Ranaut: भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच चल रही जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. दोनों ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बाबा रामदेव के बयान के बाद कंगना ने पलटवार करते हुए कहा था, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए. अब कंगना के इस पलटवार पर रामदेव ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि वह ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करते हैं.
रविवार को हरिद्वार में जब बाबा रामदेव से जब पूरे विवाद पर सवाल किया गया तो वे इससे बचते नजर आए. यही वजह है कि उन्होंने कहा कि वह अब इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मैं क्या हूं, यह बात पूरा देश जानता है. मुझे अपने बारे में किसी को भी कुछ बताने की जरूरत नहीं है. यही वजह है कि मैं अब ओछे लोगों के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं.
बाबा रामदेव ने कंगना के बारे में क्या कहा था?
कंगना रनौत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन पर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने वहां प्रदर्शन कर रहे जेन-जी को जनरेशन गटर कहा था. इसी बयान पर बाबा रामदेव ने नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कंगना पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनका यानी कि कंगना का बचपन और जवानी कैसी रही है. यह सब जानते हैं. उनके किस तरह के कारनामे रहे हैं यह भी बताने की जरूरत नहीं है. किसी को भी गटर बोलना ये बिगड़े दिमाग की ही निशानी है.
कंगना ने किया था पलटवार
बाबा रामदेव के बयान पर कंगना रनौत ने भी पलटवार किया था. इसी के बाद से विवाद बढ़ गया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर पोस्ट शेयर की थी और लिखा था, ‘बाबा जी मेरे जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने मत देखो.
आगे लगा कि कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है. कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल असर के दावों के लिए फटकार तो नहीं लगी. कुल मिलाकर कंगना ने बाबा के बिजनेस पर ही सवाल खड़े कर दिए थे.
इन सब बयानबाजी के बीच बाबा रामदेव के बयान से माना जा रहा है कि यह जुबानी जंग अब खत्म हो जाएगी. अगर इसके बाद भी कंगना का बयान सामने आता है तो यह विवाद आगे भी बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें:सरकार के खिलाफ फिर होगा हल्लाबोल! सीजेपी ने कर दिया ऐलान, अब क्या लगाए आरोप?
