‘पप्पू यादव की पत्नी भी राजनीति में हैं, उनसे पूछें…’, महिलाओं पर शर्मनाक टिप्पणी करने वाले पूर्णिया सांसद पर भड़के अनंत सिंह

Bihar Politics: पप्पू यादव ने महिलाओं पर घटिया बयान दिया था. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और JDU के नेताओं ने उनकी खूब आलोचना की. अब बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने भी पप्पू यादव को 'पागल' बताया है.
Anant Singh And Pappu Yadav

अनंत सिंह और पप्पू यादव

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बाहुबली नेता अनंत सिंह ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर बयान देकर हलचल बढ़ा दी है. अनंत सिंह ने पप्पू यादव के महिलाओं पर दिए गए बयान को लेकर कहा कि ‘पहले अपनी पत्नी और खुद को देखें, उसके बाद दूसरों पर बोलें. ऐसे बयान देने वाला आदमी पगला गया है. फिलहाल अब अनंत सिंह के बयान के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है. जानें अनंत सिंह ने क्या कहा?

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान पर जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा, “पप्पू यादव पागल हो गए हैं. उनकी पत्नी कहां हैं? उनकी पत्नी भी नेता हैं, उन्हें किसी और के बारे में बोलने से पहले उनसे भी पूछना चाहिए.” हालांकि अनंत सिंह के इस बयानबाजी के बाद पप्पू यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

क्या बोले थे सांसद पप्पू यादव?

सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि राजनीति में आने वाली 90 प्रतिशत महिलाओं को किसी नेता के कमरे में जाना पड़ता है. यानी राजनीति में आने के लिए समझौता करना ही पड़ता है. हालांकि उनके इस बयान को लेकर महिला संगठनों और सामाजिक समूहों ने कड़ी आपत्ति जताई. जब मामला तूल पकड़ लिया, तो महिला आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी करते हुए पप्पू यादव से जवाब मांगा है.

ये भी पढे़ंः LPG सिलेंडर में हुई देरी तो कोर्ट पहुंचा शख्स, 13 मार्च को ही की थी बुकिंग, अब अदालत ने गैस एजेंसी संचालक से मांगा जवाब

अनंत सिंह ने पप्पू यादव को बताया पागल

पप्पू यादव के इस घटिया बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और JDU के नेताओं ने उनकी खूब आलोचना की. अब बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने भी पप्पू यादव को ‘पागल’ बताया है. हालांकि, अब तक अनंत सिंह के बयान के बाद पप्पू यादव ने कोई सफाई नहीं दी है. फिलहाल पप्पू यादव अपने इस घटिया बयानों की वजह से घिरते ही जा रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें