Vistaar NEWS

Barrier Free Tolling India: बिना गाड़ी रुके कटेगा टोल, गडकरी का बड़ा ऐलान

केंद्रीय सड़क पर‍िवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी

केंद्रीय सड़क पर‍िवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी

Barrier Free Tolling India: मुंबई. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल व्यवस्था को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार अब बैरियर फ्री टोलिंग की दिशा में आगे बढ़ रही है. इसका मकसद टोल प्लाजा पर गाड़ियों के रुकने का समय खत्म करना है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टोल प्लाजा पर गाड़ी को रुकने की जरूरत नहीं होगी और इंतजार का समय शून्य हो जाएगा. गडकरी ने फास्टैग को एक बड़ी सफलता बताया.

उन्होंने कहा कि इसकी कहानी आसान नहीं थी और शुरुआत में इससे लोगों को काफी परेशानी भी हुई. सरकार आज भी लोगों से सुझाव लेती है कि फास्टैग और टोल व्यवस्था को किस तरह बेहतर बनाया जा सकता है. आने वाली टोल व्यवस्था में फास्टैग के साथ नंबर प्लेट की पहचान का भी इस्तेमाल किया जाएगा. इससे टोल वसूली की प्रक्रिया को और आसान और तेज बनाने में मदद मिलेगी. 

गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में ऐसी व्यवस्था तैयार की जाएगी, जिसमें ट्रक के गुजरते ही उसका वजन आसानी से पता चल सकेगा. इससे तय सीमा से ज्यादा वजन लेकर चलने वाले ट्रकों पर नजर रखना आसान होगा और ओवरलोडिंग के जरिए होने वाली चोरी को रोकने में मदद मिलेगी.

मुंबई के फ्लाईओवर को लेकर कसा तंज (Barrier Free Tolling India)

मुंबई के फ्लाईओवर को लेकर गडकरी ने कहा कि अगर 55 फ्लाईओवर देने के बाद भी शहर में ऐसी स्थिति है, तो सोचना चाहिए कि अगर ये फ्लाईओवर नहीं दिए जाते तो क्या हाल होता.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः भाजपा के सांसद के बेटे से 76.44 लाख की धोखाधड़ी, अब एक्टिव हुई पुलिस

Exit mobile version