Kangana Ranaut on Naseeruddin Shah: छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अब सेलिब्रिटी भी आमने-सामने आ गए हैं. पहले NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली में छात्रों ने प्रदर्शन किया और अब JPSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में प्रोटेस्ट जारी है. इसी दौरान बॉलीवुड के प्रसिध्द एक्टर पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसा है. जिसका समर्थन बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी किया है.
बॉलीवुड के प्रसिध्द एक्टर पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “सच तो ये है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है. लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर की रोटी खाती हूं. उसकी रखवाली करती हूं, उसके लिए लड़ती हूं. नासिर साहब खाते तो इस देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं. आज के समय में किसी को कुत्ता कहना भी एक तरह से तारीफ है, क्योंकि वफादारी और मासूमियत अब बहुत कम देखने को मिलती है. इसलिए मैं नसीरुद्दीन शाह जैसे ‘लोमड़ी’ बनने से बेहतर कुत्ता कहलाना पसंद करूंगी.”
पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन शाह पर उठाए सवाल
बॉलीवुड के फेमस अभिनेता पीयूष मिश्रा नसीरुद्दीन शाह पर तंज सकते हुए कहा, “नसीर साहब, आपने CJP Protest के दौरान कहा था कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है, वे बोल नहीं सकते. माफ कीजिएगा, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है और जो इस JPSC पेपर लीक के छात्र प्रोटेस्ट पर चुप हैं.”
ये भी पढ़ेंः गांजे के नशे में उड़ा रहा था एयर इंडिया की फ्लाइट! टर्बुलेंस में कई यात्री हुए थे घायल
क्या था मामला?
नसीरुद्दीन शाह ने नीट पेपर लीक के दौरान उन एक्टर्स को लेकर बयान दिया था, जो छात्रों के आंदोलन पर चुप्पी साधे हुए थे. शाह ने ऐसे एक्टर्स को लेकर कहा था कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी होती है, वो बोल नहीं सकते हैं. शाह के इसी बयान को लेकर पीयूष मिश्रा और कंगना रनौत ने निशाना साधा है.
