Vistaar NEWS

Bengal Election: बंगाल में री-पोलिंग के दौरान बवाल, TMC पर धमकाने का आरोप, सड़कों पर उतरे लोग

South 24 Parganas Locals heated argument with security

बंगाल चुनाव में री-पोलिंग के दौरान बवाल

Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान हो चुके हैं. मतदान के बाद टीएमसी ने धांधली का आरोप लगाया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया. जिसके लिए आज शनिवार, 2 मई को चुनाव कराए जा रहे हैं. चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना के फाल्टा क्षेत्र में स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई. फिलहाल, तनाव बना हुआ है.

फाल्टा इलाके में सुरक्षाबलों और टीएमसी के नेताओं के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इस दौरान काफी देर तक जमकर बवाल हुआ. सुरक्षाबलों ने स्थिति को काबू करने के लिए लोगों को खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने के लिए तैयार ही नहीं था. हालांकि काफी देर बाद स्थिति को काबू कर लिया गया.

निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, ‘‘अब स्थिति काफी शांतिपूर्ण है और दोनों विधानसभा क्षेत्रों में हिंसा या अशांति की कोई घटना सामने नहीं आई है. दोनों जगहों पर शांति के साथ वोटिंग हो रही है. केंद्रीय बलों को पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ेंः 2 पत्नियों के बीच में पिसा बीजेपी नेता! एक को कराई शापिंग तो दूसरी नाराज, विवाद के बाद घर पर मिला शव

4 मई को होगी जनगणना

बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए मतदान दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल) में संपन्न हो चुका. आज सिर्फ दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर मतदान हुआ है. जिसकी मतगणना 4 मई को की जाएगी. परिणाम के बाद ही तय हो पाएगा कि आखिर बंगाल की सत्ता पर ममता बनर्जी एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब होंगी या फिर भाजपा बाजी मारेगी.

Exit mobile version