‘सहेलियों के साथ संबंध बनाने का प्रेशर डालती है…’, परेशान पति की पुलिस से गुहार, बोला- गैर मर्दों संग दारू पीती है पत्नी

Bengaluru News: पति ने अमृतहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. पीड़ित पति ने पुलिस को बताया उसे अक्सर मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजती थी. वीडियो में किए जा रहे, कृत्यों को दोहराने के लिए कहती है.
Bengaluru husband wife issue biwi said her husband make physical relation with friends viral news

सांकेतिक तस्वीर

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पति ने ही अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यहां तक की पुलिस से भी शिकायत की है. पति ने कहा कि पत्नी जबरन अपनी सहेलियों के साथ संबंध बनाने के लिए कहती है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बेंगलुरु के अमृतहल्ली में रहने वाले 37 साल के व्यक्ति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस से की गई शिकायत में उसका कहना है कि वह अपनी दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहती थी. पति का दावा है कि ससुराल पक्ष की ओर से दखल देने के बाद दोनों के बीच लड़ाइयां होने लगी. कुछ समय पहले ही उसकी शादी शिल्पा नाम की लड़की से हुई थी.

वीडियो दिखाकर करती थी अजीबोगरीब डिमांड

पति ने अमृतहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. पीड़ित पति ने पुलिस को बताया उसे अक्सर मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजती थी. वीडियो में किए जा रहे, कृत्यों को दोहराने के लिए कहती थी. उसने आगे बताया कि अपनी सहेलियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी कहती थी. पर्सनल फोटो और वीडियो अपने दोस्तों के साथ साझा करती थी.

गैर मर्दों के साथ दारू पीती है

शिकायतकर्ता पति ने कहा कि उसकी पत्नी ने दूसरे मर्दों के साथ संबंधों को स्वीकारा है. पत्नी को लगता है कि उसके पास पर्याप्त पैसा नहीं है. इस वजह से वह सही तरीके से लाइफस्टाइल नहीं जी पा रही है. गैर मर्दों के साथ दारू पीती है और दोस्तों के साथ समय बिताती है. पति ने पुलिस को आगे बताया कि 4 जुलाई 2024 को दोनों के बीच पारिवारिक मध्यस्थता भी हुई थी, इसके बाद भी उसका उत्पीड़न जारी रहा.

ये भी पढ़ें: ईरान ने बहरीन में अमेरिकी कंपनी Amazon पर किया हमला, एपल-माइक्रोसॉफ्ट भी निशाने पर

घर से निकाला, दस्तावेज और गहने छीने

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 24 सितंबर 2024 को पत्नी उसे जबरदस्ती से घर से निकाल दिया. उसके घर में रखे 1.87 रुपये नकद, करीब 35 ग्राम सोने-चांदी जेवर और जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लिए.

ज़रूर पढ़ें