बेहद खूबसूरत हैं मनीष कश्यप की दुल्हनिया, यूट्यूबर ने गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा संग रिलेशनशिप पब्लिक की
यूट्यूबर मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा
YouTuber Makes Relationship Public: बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप ने एक बार फिर से चर्चा में है. लेकिन इस बार चर्चा का विषय कोई वीडियो या उनसे जुड़ा हुआ विवाद नहीं बल्कि वजह कुछ और है. मनीस कश्यप ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया उन्होंने शोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का के साथ रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है. मनीष और अनुष्का दोनों ने ही अपनी ये तस्वीर शेयर की हैं.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
मनीष कश्यप ने अनुष्का के साथ पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा. एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ! तस्वीर में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे है. दोनों ने ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में पहना हुआ है. दोनों के जूते भई एक जैसे ही दिखाई दे रहे हैं. एक दूसरी तस्वीर भी शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि ख्वाबों में देखा था जिस खूबसूरत एहसास को… आज उस हमसफर के साथ एक नई कहानी दुनिया के सामने है.
कौन है मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड?
ऐसे में सबके मन में एक सवाल आ रहा है कि आखिर मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा है कौन? तो बता दें कि अनुष्का शर्मा बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर इलाके की रहने वाली हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की हैं. अनुष्का पढ़ाई के साथ-साथ छात्र राजनीति में भी एक्टिव हैं. वह पटना यूनीवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं.
तीसरे स्थान पर रही थीं अनुष्का
इस चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रही थीं उन्हें 924 वोट मिले थे. जबकि 2025 में एबीवीपी की मैथिली मृणालिनी 3524 वोट लाकर जीतने में कामयाब रही थीं. मैथिली ने एनएसयूआई कैंडिडेट मनोरंजन राजा को हराया था, जबकि 2026 में एनएसयूआई के शांतनु शेखर 2896 वोट लाकर जीते. दूसरे नंबर पर जेडीयू के प्रिंस कुमार को भी 1400 वोट मिले थे.
ये भी पढ़ें: नफरत फैलाता है हिंदुत्व… पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने फिर दिया विवादित बयान



