Vistaar NEWS

पहले प्रेमी की आंखों में बांधी पट्टी, फिर रस्सी से जकड़ा और लगा दी आग, बेंगलुरु में प्रपोज के नाम पर हैवानियत की सारी हदें पार

Bengaluru Crime News

बेंगलुरु में युवती ने अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया

Bengaluru: बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप जाए. इस हादसे ने रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया है. प्रेमिका ने प्रेमी के साथ सरप्राइज के नाम पर ऐसा कदम उठाया, जो हर किसी को दहशत में डाल दिया. जिसने भी इस मामले को सुना हैरान रह गया. पूरी वारदात भी कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई. जानें क्या है पूरा मामला?

बेंगलुरु में एक युवक को लड़की को इग्नोर करना इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी. दरअसल, टेलीकॉम स्टोर में काम करने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी से नजर अंदाज करने को लेकर नाराज थी. फिर उसने ऐसा प्लान बनाया कि हर कोई हैरान रह गया. युवती ने प्रेमी को अपने घर बुलाया और सरप्राइज देकर प्रपोज करने की बात कही. इस दौरान प्रेमी भी उसकी बातों में आ गया और घर पहुंचकर उसके कहने पर सहमति जताई. प्रेमिका ने पहले युवक की आंखों पर पट्टी बांधी, कुर्सी से बांधा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया. इस घटना को कैमरे पर रिकॉर्ड भी किया.

नजरअंदाज करने पर भड़की थी युवती

पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि प्रेमी को अपने सामने मरते देखना चाहती थी. इसलिए ऐसा किया. युवती अपने प्रेमी से नजरअंदाज करने को लेकर नाराज चल रही थी. युवती के प्रेमी की पहचान किरण के रूप में हुई है, दोनों एक ही टेलीकॉम स्टोर पर काम करते थे और करीब 1 साल से एक-दूसरे को जानते थे.

ये भी पढ़ेंः ‘EVM पर इंक, परफ्यूम और गोंद लगाए तो खैर नहीं…’, बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग से पहले EC की सख्ती

पुलिस हिरासत में आरोपी युवती

पुलिस के अनुसार, जब युवती ने प्रेमी की आंखों पर पट्टी बांधना शुरू किया, तो उसने विरोध किया. विरोध करने पर युवती ने उसे विदेशी स्टाइल में प्रपोज करने की बात कही. प्रेमी चुपचाप इस इंतजार में बैठा रहा कि पता नहीं किस तरीके से प्रपोज किया जाएगा. लेकिन प्रेमिका ने तो हद ही पार कर दी. पुलिस के अनुसार, युवती को हिरासत में ले लिया गया है. यह हत्या शक के आधार पर हुई है. युवती को नजरअंदाज करने का शक था.

Exit mobile version