Vistaar NEWS

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट ने किया आर्थिक मदद का भी ऐलान

Bharat Tiwari Encounter CM Samrat Chaudhari

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट ने किया ऐलान

CM Samrat Financial Aid Announcement: बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने परिवार को परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की बात कही है. बिहार सरकार के इस फैसले से भरत तिवारी परिवार को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, अभी इस मामले की न्यायिक जांच जारी है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी.”

बिहार सरकार के अनुसार भरत तिवारी के परिवार को न्यायिक आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर मदद दी जाएगी. सरकार ने ही न्यायिक जांच के आदेश दिए थे. जिसकी जांच पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में की जा रही है.

17 जून को हुआ था एनकाउंटर

बता दें, भरत तिवारी का एनकाउंटर बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून को हुआ था. इस दौरान उनकी मौत हो गई थी. भरत तिवारी की मौत के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. लाखों की तादात में देशभर से लोग भरत तिवारी के घर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई. सरकार ने भी आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले जवान और इसमें शामिल कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

ये भी पढ़ेंः हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा में सिर्फ 16% कामकाज-राज्‍यसभा का कैसा रहा हाल?

अभी भी जांच जारी

भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच अभी भी चल रही है. इसी बीच सीएम सम्राट चौधरी ने परिवार को एक नौकरी और आर्थिक मदद का ऐलान किया है. हालांकि नौकरी किस पद में और कितनी आर्थिक मदद मिलेगी. अभी इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

Exit mobile version