बांकीपुर में नामांकन के बाद JJD उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार, तेजप्रताप यादव को बड़ा झटका?
तेज प्रताप यादव और वीणा मानवी
Veena Manvi Arrested: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में तमाम राजनीतिक दल के प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया. हालांकि पुलिस ने नामांकन के तुरंत बाद ही गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पटना डीएम ऑफिस के बाहर कुछ देर हंगामा हुआ.
वीणा मानवी को जिस समय पुलिस गिरफ्तार कर रही थी. उस समय वे चिल्लाती, रोते दिखीं और लगातार गेट पीटती रही. हालांकि वहां मौजूद पुलिस ने गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाया. इसी दौरान वीणा ने बाद में गाड़ी से हाथ जोड़कर सभी को प्रणाम किया.
वीणा मानवी को किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसकी अभी पुलिस की ओर से कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. यही वजह है कि कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.
वीणा मानवी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी ने कहा कि मैं पहले से ही समझ रही थी कि मेरे साथ ऐसा कुछ होना है. ये लोग एक महिला से ये लोग डर गए. बीजेपी के पास अब यही काम बच गया है. एक महिला तक को ये लोग नहीं छोड़ते हैं. किस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है इस पर कहा कि मुझे नहीं पता है. मेरे खिलाफ जितने केस थे सब मैंने नामांकन स्पष्ट तौर पर बताए हैं. लेकिन वारंट किस केस में है मुझे पता ही नहीं है.
तेज प्रताप यादव पहुंच रहे बिहार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह सरकार की साजिश है. हमारी उम्मीदवार को फंसाया गया है. वीणा मानवी का स्वभाव बहुत अच्छा है. मैं अभी दिल्ली में हूं और बिहार जा रहा हूं. गिरफ्तारी वारंट आज ही क्यों जारी किया गया? वह आज अपना नामांकन दाखिल कर रही थीं. हमारी उम्मीदवार वीणा मानवी जीत रही थीं. इसीलिए उन्हें एक झूठे मामले में फंसाया गया. बीजेपी और प्रशांत किशोर हार रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Datia By-election: कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने नामांकन दाखिल किया, उमंग सिंघार समेत कई नेता रहे मौजूद