Vistaar NEWS

मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण में PM मोदी का जिक्र! फिर हुआ हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पिटाई का आरोप

Mallikarjun Kharge (2)

पटना में खड़गे के भाषण में व‍िवाद

Mallikarjun Kharge: बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया. रविवार को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में खड़गे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे थे. इसी दौरान उनकी एक टिप्पणी को लेकर सभागार में हंगामा शुरू हो गया. मामला इतना बढ़ा कि वहां मौजूद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी.

यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया था. खड़गे अपने भाषण में बीजेपी, आरएसएस और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे थे. इसी बीच सभा में मौजूद एक व्यक्ति की टिप्पणी पर उन्होंने जवाब दिया, जिसके बाद प्रधानमंत्री के पिता को लेकर उनकी कही बात विवाद का कारण बन गई.

भाषण के दौरान क्यों हुआ विवाद?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खड़गे के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता से न हटने की बात कही. इस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी. इसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को घेर लिया. उसके साथ मारपीट की. घटना ने कार्यक्रम के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया.

खड़गे की टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. पार्टी नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक भाषा बताते हुए कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए.

SIR और चुनाव प्रक्रिया पर भी बोले खड़गे

अपने भाषण में खड़गे ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR पर भी सवाल उठाए. उन्होंने इस प्रक्रिया के खिलाफ आंदोलन तेज करने की बात कही. आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में विपक्ष के समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग भी उठाई. हालांकि, चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुड़े उनके आरोप राजनीतिक विवाद का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें:जामिया के बाद JNU में भी नारों पर बवाल! ‘उमर खालिद को रिहा करो’ लिखने पर मचा बवाल

Exit mobile version