Vistaar NEWS

SIR पर SC के फैसले से वोटर लिस्ट को लेकर थमेगा बवाल? बीजेपी ने विपक्ष को जमकर सुनाई खरी खोटी

सुधांशु त्र‍िवेदी

सुधांशु त्र‍िवेदी

Bihar Voter List Relief: बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष गहन समीक्षा (SIR) प्रक्रिया को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है. अदालत ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार करते हुए इसे आयोग के अधिकार क्षेत्र का हिस्सा माना. फैसले के बाद BJP सांसद सुधांशु त्र‍िवेदी ने कांग्रेस और ‘INDIA’ गठबंधन पर तीखा हमला बोला.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में हार के बाद विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट में भी झटका लगा है. उन्होंने इसे कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी की “राजनीतिक, नैतिक और संवैधानिक हार” बताया. उनका कहना था कि अदालत ने साफ कर दिया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए वोटर लिस्ट की समीक्षा जरूरी प्रक्रिया है.

व‍िपक्ष को सुनाई खरीखोटी

BJP सांसद ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शहरीकरण, पलायन, दोहराव वाले नाम और नए निवासियों की वजह से मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव हुए हैं. ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा की जा रही विशेष गहन समीक्षा आवश्यक है. उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया को संवैधानिक रूप से वैध माना है और इसे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी बताया है.

इंड‍िया गठबंधन को लेकर क्‍या बोले सुधांशु

सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘INDIA’ गठबंधन का असली चेहरा अब सामने आ गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष घुसपैठियों को बचाने और राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अदालत के फैसले ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें:SIR प्रक्रिया में कोई खामी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में क्या-क्या कहा?

Exit mobile version