Vistaar NEWS

‘दिल्ली में प्रदर्शन करने वालों का असली चेहरा यही है?’, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने किया CJP का समर्थन तो भड़की BJP

Pannun Support CJP

पन्नू ने किया CJP का समर्थन तो भड़के BJP सांसद

Pannun Support CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में ‘सिख फॉर जस्टिस’ के नेता और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है. जिसके बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले लोगों को असली चेहरा सामने आ गया. ये देशभक्त हैं या देशद्रोही फैसला आपको करना है. हालांकि, पन्नू के समर्थन के बाद सीजेपी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

क्या बोला खालिस्तानी पन्नू?

खालिस्तानी पन्नू ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की और धमकी दी. पन्नू ने कहा कि अगर पीएम मोदी कनाडा के किसी भी यात्रा के दौरान आए तो उनका आगमन से लेकर उड़ान भरने तक विरोध किया जाएगा. इस दौरान पन्नू ने पंजाब में बढ़ रहे नशे को लेकर भी बात की. लेकिन सीजेपी के प्रदर्शन को समर्थन देकर विवाद खड़ा कर दिया है.

भारत को बर्बाद करने की कही बात

पन्नू ने आगे कहा कि भारत अपनी पहचान खो चुका है. इतना ही नहीं इस दौरान पन्नू ने भारत विरोधी बात की और कहा कि अगला कदम भारत को आर्थिक रूप से बर्बाद करना है और भारत का आर्थिक विनाश करना है. इस दौरान उसने घोषणा कर दी कि फिफ्थ-जनरेशन वारफेयर के तहत CJP के विरोध-प्रदर्शनों के लिए फंडिंग की व्यवस्था की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं’, अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जलाने वाले संजय राउत के पोस्ट पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी

भाजपा सांसद ने उठाए सवाल

पन्नू के इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा सांसद ने सवाल उठाए और देश की जनता से पूछा कि ये दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले लोगों का असली चेहरा है? देशभक्त हैं या देशद्रोही फैसला आपका. बता दें, पन्नू लगातार भारत विरोधी बातें करता है और जहर उगलता है. पन्नू ने कहा कि पंजाब के युवाओं, किसान समुदाय और ड्रग्स संकट के लिए समाधान ‘खालिस्तान’ है, यानी एक आजाद पंजाब. इस दौरान उसने दिल्ली को खालिस्तान बनाने की बात कही.

Exit mobile version