Vistaar NEWS

कल तक दूसरों के घर पर धोती थीं बर्तन, अब हैं विधायक, पढ़ें भाजपा MLA कलिका माजी की कहानी

Kalika Maji

कलिका माजी

Kalika Maji inspiring journey: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. 15 सालों से सत्ता में काबिज ममता की पार्टी टीएमसी को जनता ने इस बार नकार दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने बड़े अंतरों के साथ जीत दर्ज की है. इसमें से कुछ ऐसे लोगों ने भी जीत दर्ज की है, जिसकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. कल तक जो महिला दूसरों के घरों पर जाकर बर्तन और फर्श साफ करती थी. आज वह चुनाव जीतकर विधायक बन गई. बंगाल की जनता ने उसे अपना नेता चुन लिया. भाजपा प्रत्याशी रही कलिता माजी को कुल 1,07,692 वोट मिले हैं.

पश्चिम बंगाल के ऑसग्राम विधानसभा सीट से भाजपा ने दूसरों के घरों पर झाड़ू-बर्तन और साफ सफाई करने वाली महिला आज विधायक बन गई है. कलिका ने अपनी जीत से हर किसी को हैरान कर दिया. उसने बता दिया कि राजनीति में आने के लिए अगर लगन और मेहनत हो तो कोई भी चीज बाधा नहीं बन सकती. कलिका ने कर दिखाया कि कैसे दूसरों के घरों पर काम करने वाली महिला, महीने में 25,00 रुपए से घर चलाने वाली विधायक बन गई.

घरों पर झाड़ू-पोंछा का काम करती थी कलिका

कलिका पिछले करीब 10 सालों से दूसरों के घरों पर झाड़ू-पोंछा और बर्तन धोने का काम करती थी. इसके साथ ही जब खाली रहती तो लोगों से मुलाकात करती. राजनीति में हमेशा सक्रिय रहीं. अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार करने के लिए काम के अतिरिक्त समय निकालतीं और हर मीटिंग में पहुंचती. उनकी इतनी कमाई नहीं हो पाती थी, कि अच्छे से घर चला सकें, लेकिन राजनीति की ललक और उनकी मेहनत ने आज विधायक बना दिया.

ये भी पढ़ेंः TVK की जीत के साथ इस प्रत्याशी की खूब चर्चा, 1 वोट से 4 बार के विधायक और मंत्री को हराया

ऑसग्राम से विधायक बनीं कलिका

कलिका ने तमाम राजनीतिक दिग्गजों और संसाधनों की कमी के बावजूद विधायक बनने का सपना पूरा कर लिया. कलिका अब भाजपा से विधायक हैं. उन्होंने ऑसग्राम (एससी) सीट से चुनाव जीता है. कलिका ने टीएमसी के श्यामा प्रसन्ना लाहौर को हराया है. फिलहाल, कलिका माजी की जीत की हर तरफ चर्चा है.

Exit mobile version