Vistaar NEWS

नितिन नवीन की टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

PM Modi Nitin Nabin And Amit Shah

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट जारी

Nitin Nabin BJP New Team unveil: भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर द‍िया है. यह ऐलान अध्‍यक्ष बनने के करीब 7 महीने बाद किया गया है. खास बात यह है कि स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाईं गईं हैं. मध्‍य प्रदेश से पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा को भी राष्‍ट्रीय कार्यकार‍िणी में जगह मिली है.

बीजेपी ने अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्‍यान में रखते हुए किया है. यूपी-पंजाब जैसे राज्यों से नेताओं को जगह दी गई है. इसके अलावा महिलाओं को भी लिस्ट में जगह दी गई है. नितिन नबीन की टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी जगह मिली है. उन्हें राजेश अग्रवाल की जगह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राजेश मंगल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया है.

इन बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी

नितिन नवीन की टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. जिसमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर शामिल हैं. इसके अलावा पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

बनाए गए 8 राष्ट्रीय महामंत्री

नितिन नवीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं. जिसमें महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, दिल्ली से सुनील बंसल, त्रिपुरा से बिप्लव कुमार देब, उत्तर प्रदेश से स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश से गजेंद्र पटेल, राजस्थान से सतीश पूनिया, उत्तर प्रदेश से हरीश द्विवेदी और हरियाणा से संजय भाटिया का नाम शामिल है. इसके अलावा बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया है. वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

नितिन नवीन ने दी बधाई

नितिन नवीन सोशल मीडिया पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी. मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः ‘अल्लाह के सिवा किसी इबादत नहीं करेंगे’, वंदे मातरम् विवाद पर इमरान मसूद का बड़ा बयान

PM मोदी ने भी दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने वाले सभी लोगों को बधाई. यह नई टीम संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव का संगम है. मुझे पूरा भरोसा है कि वे पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे. उन्हें मेरी शुभकामनाएं.”

Exit mobile version