Nitin Nabin Team Young Leaders: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें 65 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है. नई टीम में वरिष्ठ नेता, महिला और युवा हर किसी को मौका दिया गया है. संगठन में 40 साल से कम उम्र के भी नेताओं को शामिल किया गया है. यहां कौन वे कौन से युवा नेता हैं, जिन्हें पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है.
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे युवा नेता गुजरात के वडोदरा से सांसद डॉ. हेमंग जोशी को शामिल किया गया है, जिन्हें भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. हेमंग जोशी अभी 35 साल के हैं, जिनका जन्म 31 जनवरी 1991 को हुआ है. जोशी नितिन नवीन की टीम के सबसे युवा चेहरे हैं.
कई युवाओं को मिली जगह
मुंबई के बोरीवली से संगीता यादव को पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. संगीता यादव अभी 45 साल की हैं. इसके अलावा युवा चेहरों में बिहार से ऋतुराज सिन्हा को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी का जिम्मा सौंपा है. ऋतुराज सिन्हा अभी सिर्फ 45 साल हैं, जिनका जन्म 29 नवंबर 1980 में हुआ था.
ये भी पढ़ेंः नितिन नवीन की टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
इसके अलावा केरल के रहने वाले अनिल एंटनी को पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है. एंटनी अभी सिर्फ 40 साल के हैं. इन नेताओं के अलावा भी कई युवा चेहरों को जिम्मेदारी मिली है.
नितिन नवीन की नई टीम में 65 नेताओं को जगह
बता दें, नितिन नवीन में नई टीम में कुल 65 लोगों को जगह मिली है. जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 1 राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), 2 राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन), 16 राष्ट्रीय मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह-कोषाध्यक्ष, 1 राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, 1 राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, 1 नॉर्थ ईस्ट संयोजक, 1 नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक, 1 प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, 2 सह- प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, 7 मोर्चा अध्यक्ष, 1 मीडिया संयोजक, 3 सह- मीडिया संयोजक, 1 सोशल मीडिया संयोजक और 4 सोशल मीडिया सह संयोजक शामिल हैं.
