Suvendu Adhikari Zero Tolerance: पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं. उन्होंने अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं. सीएम सुवेंदु अधिकारी इस कार्रवाई से संदेश देना चाहते हैं कि चाहे कोई भी हो भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. जानें क्या है पूरा मामला?
सुवेंदु अधिकारी जब से बंगाल के सीएम बने हैं. तब से वे अपनी ही पार्टी के खिलाफ कार्रवाई से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं. ऐसा कई बार देखने को मिली कि उन्होंने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ जांच बैठा दी. इनमें से ज्यादातर भ्रष्टाचार के आरोप शामिल हैं.
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन
दक्षिण परगना जिले के सोनारपुर में कई महिलाओं ने एक भाजपा कार्यकर्ता पार्थ साहा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत मिलने वाले 3000 रुपये में से 1500 रुपये कमीशन की मांग की है. जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए जांच बैठा दी गई.
कई कार्यकर्ताओं की जांच शुरू
यह कोई इकलौता मामला नहीं है. मालदा जिला प्रशासन भी एक भाजपा नेता के खिलाफ जांच कर रहा है. भाजपा नेता के खिलाफ महिलाओं ने आरोप लगाया था कि उन्होंने नदी के कटाव से हुए नुकसान के लिए मिलने वाले मुआवजा के लिए 20 हजार रुपए की मांग की थी. जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन शुरू हो गया.
भाजपा नेताओं का कहना है कि चाहे कोई भी हो प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है. अगर कोई गलती करेगा तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

