Vistaar NEWS

BPSC Paper Leak: बिहार पेपर लीक मामले में EOW का शिकंजा, मास्टरमाइंड अतुल राज गिरफ्तार

Atul Raj Pandey Arrest

बिहार पेपर लीक मामले में EOW का शिकंजा, मास्टरमाइंड अतुल राज गिरफ्तार

Atul Raj Pandey Arrested: बिहार पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई यानी EOW ने बड़ा एक्शन लिया है. BPSC 2026 की AEDO परीक्षा में गड़बड़ी का आरोपी बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय गिरफ्तार हो गया है. आरोपी अतुल राज पांडेय का नाम जांच के दौरान सामने आया था. इस मामले से जुड़ी दीपिका कुमारी की मोबाइल चेक की गई, तो वहां से अतुल पांडेय का सुराग लगा. अतुल दीपिका का सहकर्मी है. फिलहाल, पुलिस ने अतुल को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है. अतुल के मोबाइल फोन से भी कई अहम सबूत मिलने की संभावना है. जांच अभी जारी है.

जांच में क्या मिला?

BPSC पेपर लीक की जांच के दौरान सामने आया कि अतुल राज AEDO परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गैंग से जुड़ा है. अतुल जब कंकड़बाग स्थित उच्च बालिका विद्यालय परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक ऑपरेटर के तौर पर तैनात था. उसी दौरान उसने परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश रची. जांच के दौरान अतुल के खिलाफ कई अहम सबूत जुटाए गए. अब ईओडब्ल्यू ने उसकी गिरफ्तारी कर ली है.

रिकॉर्ड खंगालने में जुटी EOW

जानकारी के अनुसार, अतुल ने सॉल्वर गैंग से जुड़े कई अहम लोगों के भी नाम बताए हैं. ईओडब्ल्यू की टीम अब इन नामों के सत्यापन कार्य में जुट गई है. इसके साथ ही ईओडब्ल्यू की टीम अब यह पता लगाने में जुट गई है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं. इसके साथ ही उनकी क्या भूमिका है.

ये भी पढ़ेंः शुरु के दो ही पैरा गाएगी कांग्रेस, वंदे मातरम् विवाद के बीच CWC में पार्टी का फैसला

पटना के बेऊर जेल भेजा गया आरोपी

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ईओडब्ल्यू ने जिस आरोपी अतुल राज को गिरफ्तार किया है. वह जैमर और बॉयोमीट्रिक कंपनियों के साथ अलग-अलग परीक्षाओं में काम कर चुका है. जानकारी के अनुसार, अब अतुल के पुराने कामों की भी निगरानी की जाएगी. फिलहाल, अतुल को बुधवार की देर रात पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया है.

Exit mobile version