Bihar BPSC AEDO Paper Leak Case: BPSC पेपर लीक की जांच के दौरान सामने आया कि अतुल राज AEDO परीक्षा में सक्रिय सॉल्वर गैंग से जुड़ा है. जांच में उसकी भूमिका आने पर EOW ने गिरफ्तार कर लिया.
हजारीबाग में बिहार की आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी कर झारखंड पुलिस की मदद से इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. देर रात 250 से अधिक अभ्यर्थियों और पकड़े गए गिरोह के 5 सदस्यों को लेकर टीम बिहार पहुंची.