Vistaar NEWS

‘ब्राह्मण-राजपूत या फिर 80 लाख कमाने वाला,’ शादी के लिए IPS की बेटी की शर्तों को सुन लोग हैरान, बोले- सच्चा प्यार पीछे छूट गया

Marriage Conditions

IPS की बेटी की शादी की शर्तों को सुन हर कोई हैरान

Marriage Conditions: आज शादी को लेकर लोग तरह-तरह की शर्तें रखते नजर आ रहे हैं. एक 32 साल की युवती ने अपनी शादी के लिए ऐसी शर्त रखी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया. युवती काफी पढ़े-लिखे परिवार से है, उसके बावजूद उसने शर्त रख सबको चौंका दिया. युवती ने जाति और पैसे के बीच का अंतर निकाल लिया. उसकी शर्तों के हिसाब से शादी के लिए लड़का अपर कास्ट का होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर लड़के की कमाई सालाना कम से कम 80 लाख रुपए होनी चाहिए. युवती की शर्तों को जिसने भी सुना हैरान रह गया कि क्या यह शादी है या फिर सौदा?

शादी के लिए युवती की शर्तों ने समाज में नई बहस छेड़ दी है. क्योंकि युवती काफी पढ़े-लिखे परिवार से भी ताल्लुख रखती है, लेकिन उसकी सोच सवाल खड़े करने वाली है. युवती की शर्त ने दिखा दिया कि आज भी समाज में जाति और स्टेटस के बीच कितना अंतर है. जिस युवती की शर्तों की बात कर रहे हैं. उसके पिता आईपीएस अधिकारी हैं और मां टीचर हैं. इसके अलावा खुद का फैशन बिजनेस है.

ब्राह्मण-राजपूत या फिर 80 लाख कमाने वाला

युवती की शर्तों को लेकर हर कोई हैरान है कि इतना पढ़ा-लिखा परिवार होने के बावजूद भी सोच को नहीं बदल पाए. युवती की साफ शर्त है कि होने वाला दूल्हा उच्च जाति का होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो दूल्हे की सालाना आय कम से कम 80 लाख रुपए होनी चाहिए. युवती का कहना है कि अगर पैसा ज्यादा है, तो फिर जाति मायने नहीं रखती और जाति से कोई फर्क भी नहीं पड़ेगा.

ये भी पढ़ेंः तमिलनाडु की पॉलिटिक्स में ‘ग्रैंड एंट्री’ को तैयार विजय! पार्टी को 120 सीटें मिलने का अनुमान

सोशल मीडिया पर बहस शुरू

युवती ने यह बात मैरिज कंपनी के फाउंडर से कही. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि आजकल सच्चा प्यार पीछे छूट गया है. शादी अब सौदा बनकर रह गई. युवती की शर्तों ने हर किसी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि कैसे एक पढ़ा-लिखा परिवार ऐसी शर्तें रख सकता है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं.

Exit mobile version