एक शादी ऐसी भी, दूल्हे के परिजनों ने गिफ्ट में दिया 3,500 किसानों को इंश्योरेंस
Groom Family Gifts Insurance: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में हुई शादी की चर्चा हर कोई कर रहा है. करे भी क्यों न. यह शादी समाज के लिए एक मिसाल बन गई है. आमतौर अक्सर देखा जाता है कि महंगी शादी की खूब चर्चा होती है, लेकिन यहां दूल्हे के परिवार ने दिखावा न कर समाज के लिए अच्छी पहल की है. जो ग्रामीणों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी.
शादी नांदेड़ जिले के कंधार तालुका स्थित बहादरपुरा गांव में हुई थी. जो सामाजिक और मानवता के लिए मिसाल बन गई. बहादरपुरा गांव के रहने वाले पेठकर परिवार ने अपने बेटे के शादी में समाज के लिए अच्छा संदेश दिया है. उन्होंने दिखावा कि वजाय समाज की सेवा चुनी और पूरे गांव के लोगों का दुर्घटना बीमा करा दिया.
35,00 लोगों का दुर्घटना बीमा कराने का निर्णय
पेठकर परिवार ने अपने बेटे सिद्धेश्वर पेठकर और मंजुषा के विवाह समारोह के अवसर पर 3500 लोगों का दुर्घटना बीमा कराने का निर्णय लिया. उनका मानना है कि यह शादी केवल व्यक्तिगत खुशी नहीं बल्कि, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम होना चाहिए. उनके इस निर्णय से पूरे गांव में खुशी का माहौल निर्मित हो गया. ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी शादी में ऐसा सामाजिक संदेश देखा है.
सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का लिया निर्णय
दूल्हे के पिता का मानना है कि आकस्मिक दुर्घटनाओं की वजह से परिवार आर्थिक संकट के बोझ तले दब जाता है. ऐसे में दुर्घटना बीमा ही एकमात्र सहारा बचता है. इसलिए विवाह समारोह को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का निर्णय लिया. पेठकर परिवार के इस शादी की हर कोई तारीफ कर रहा है.