Vistaar NEWS

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स का पावर शो, आज पुतिन-पीएम मोदी की मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी बात?

Vladimir Putin India Visit

मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का किया स्वागत

BRICS 2026: देश की राजधानी दिल्ली 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए दुल्हन की तरह सज चुकी है. मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आधिकारिक विमान शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां उनके स्वागत के लिए पहले ही केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह मौजूद थे. मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया. BRICS 2026 के दौरान व्लादिमीर पुतिन करीब 60 घंटों तक भारत में रहेंगे.

यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार ब्रिक्स मंच पर पुतिन

गौरतलब है कि फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस के बाहर किसी BRICS शिखर सम्मेलन में पुतिन की यह पहली व्यक्तिगत भागीदारी है. आज यानी शुक्रवार शाम को पुतिन और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय मुलाकात भी होनी है. इस बैठक में दोनों ही देशों के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी. ब्रिक्स समिट में व्लादिमीर पुतिन के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है.

मोदी-पुतिन बैठक के मुख्य बिंदुरक्षा साझेदारी:

1.दोनों नेताओं के बीच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की अगली खेप और ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर चल रहे संयुक्त प्रोजेक्ट्स पर चर्चा होने की उम्मीद है.

2.इस बैठक में आर्थिक सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय संघर्षों के कारण प्रभावित हुए समुद्री व्यापार मार्गों पर मुख्य रूप से चर्चा भी की जा सकती है.

3.द्विपक्षीय वार्ता के बाद, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों देशों के उद्योग और व्यापार मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘इन्नोप्रोम’ (INNOPROM) प्रदर्शनी का दौरा करेंगे.

इस होटल में रुके हैं पुतिन

ब्रिक्स समिट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है. पूरी दिल्ली को एक अभेद किले में तब्दील कर दिया है. जिन जगहों पर विदेश से आने वाले मेहमान रुक रहे हैं, उस इलाके में हाई लेवल सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है. रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली के प्रसिद्ध ITC Maurya होटल में रुके हैं. पुतिन और उनके रूसी प्रतिनिधिमंडल के लिए होटल के बड़े हिस्से और कई कमरों को आरक्षित किया गया है.

इन राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली में होगा जमावड़ा

BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और वियतनामी प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- BRICS में शी जिनपिंग से लेकर पुतिन तक… दिल्ली में लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा, बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

Exit mobile version