दिल्ली में कैसे होगी विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी? BRICS में परोसा जाएगा ‘भारत का स्वाद’

BRICS Summit Hospitality Arrangements: विदेशी मेहमानों की मेहमाननवाजी के लिए दिल्ली के कई होटलों में खास मेन्यू तैयार किया जा रहा है. ताज होटल, द लीला पैलेस और द ललित में खाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं.
BRICS Summit Delhi Food Menu

विदेशी मेहमानों के लिए खाने में रहेंगी ये विशेष डिश

Indian Flavours Served at BRICS: दिल्ली में आयोजित BRICS समिट को लेकर दुनियाभर के नेता जुट रहे हैं. जो एक साथ बैठकर कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे. दिल्ली में एक साथ इतने दिग्गजों का जमावड़ा होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है. अब मेहमानों के खाने को लेकर तैयारी चल रही है. विदेशी मेहमानों के लिए किस प्रकार का खास मेन्यू तैयार किया जाता है और कैसे उनकी मेहमाननवाजी की जाएगी यहां जानते हैं.

भारत 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. जिसमें ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, यूएई सहित कई देशों के नेता शामिल हो रहे हैं. मेहमानों की मेहमाननवाजी के लिए दिल्ली के कई होटलों में खास मेन्यू तैयार किया जा रहा है. ताज होटल, द लीला पैलेस और द ललित में खाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं.

कौन तय करता है खाने का मेन्यू?

अक्सर लोगों के मन में एक सवाल रहता है कि आखिर विदेशी मेहमान क्या खाएंगे. इनका मेन्यू कौन तय करता है. बता दें, इसमें होटल की टीम और शेफ की बड़ी भूमिका होती है. इसके साथ ही देश की व्यवस्था पर भी डिपेंड करता है. जिन होटल को खाना बनाने का जिम्मा दिया गया है. उन होटलों की ओर से बताया गया कि विदेशी मेहमानों की पसंद और खाने से जुड़ी जरूरतों की जानकारी पहले से मिल जाती है, जिसके आधार पर मेन्यू तैयार किया जाता है. लीला पैलेस ने बताया कि खाने में भारतीय अनाज और मसालों पर खास ध्यान दिया गया है.

किस होटल में क्या बनेगा?

इस बार ब्रिक्स समित में ‘भारत का स्वाद’ परोसा जाएगा. ताज होटल में मेहमानों के लिए कश्मीर के स्पाइस्ड वॉलनट्स, पुरानी दिल्ली का मैदा काजू, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी, राजस्थान की मिनी कचौरी, बंगाल का कुचो निमकी और तमिलनाडु का मुरुक्कु तैयार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में ब्रिक्स का पावर शो, आज पुतिन-पीएम मोदी की मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी बात?

वहीं लीला पैलेस में हाथ से बनाई गई खाद्य कमल तैयार की गई है. जिसमें गुलाब, केसर और इलायची के साथ स्वदेशी फलों को भी शामिल किया गया है. द ललित होटल में मेहमानों के लिए मिसो पेस्ट के साथ ब्रेस्ड एगप्लांट, सिमर्ड चाइनीज कैबेज और किडनी बीन स्वीट जापानी स्टाइल विद एम्बर सॉस तैयार किया जा रहा है. यानी कि मेहमानों के लिए अलग-अलग होटलों में अलग-अलग डिश बनाई जा रही हैं.

ज़रूर पढ़ें