Vistaar NEWS

‘बांग्लादेश के पास गोला-बारूद भी नहीं…’, फेंसिंग को लेकर सीमा पर फिर बढ़ा तनाव,अर्जुन सिंह की दो टूक

बांग्‍लादेश बॉर्डर में फ‍िर बढ़ा तनाव

बांग्‍लादेश बॉर्डर में फ‍िर बढ़ा तनाव

BSF-BGB Clash: भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर माहौल फ‍िर गरमाता नजर आ रहा है. पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में सीमा पर सुरक्षा बाड़ लगाने के काम को लेकर BSF और BGB आमने-सामने आ गए. बताया जा रहा है कि सीमा के पास गतिविधियों को लेकर दोनों पक्षों के जवानों के बीच तीखी बहस हुई. यही वजह है कि माहौल गर्म है.

घटना के दौरान सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीण भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव और बढ़ गया. हालांकि बाद में दोनों देशों के अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया और मामला शांत कराया गया.

बीजेपी विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि उनके पास तो कारतूस भी नहीं है. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के बीएसएफ जवानों को आदेश दे दें, तो हम दो दिन के अंदर ही बांग्लादेश पर आसानी से जीत लेंगे.उनके पास तो गोला-बारूद भी नहीं है.

बीएसएफ की ओर बताया गया कि बॉर्डर पर भारत अपने हिस्से की जमीन नाप रहा था, इसके बाद सीमा पर बाड़बंदी की जाएगी

किस मुद्दे को लेकर माहौल गर्म?

सीमा पर बाड़ लगाने का मुद्दा पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में है. भारत की ओर से कई संवेदनशील हिस्सों में फेंसिंग तेज की जा रही है, जबकि बांग्लादेश की तरफ से कुछ जगहों पर आपत्ति जताई जाती रही है. हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार ने BSF को सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए जमीन सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू की है.

नॉर्थ 24 परगना में बढ़ाई जा रही न‍िगरानी

सूत्रों के मुताबिक, नॉर्थ 24 परगना और आसपास के इलाकों में सीमा सुरक्षा को लेकर BSF लगातार निगरानी बढ़ा रही है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा पर तनाव बढ़ने से खेती और रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर पड़ता है.

इससे पहले भी भारत-बांग्लादेश सीमा पर ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के बीच तनाव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, खासकर फेंसिंग और घुसपैठ के मुद्दे को लेकर हमेशा तनाव देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें:पश्‍च‍िम बंगाल की फाल्टा बीजेपी के देबांग्शु पांडा की 1 लाख वोटों से जीत, टीएमसी की हालत देख हर कोई हैरान

Exit mobile version